मुंबई ने चेन्नई को एक रन से हराकर IPL-12 का खिताबी मुकाबला जीत लिया। ये चौथा मौका है, जब मुंबई ने इस टूर्नामेंट का फाइनल जीता हो, लेकिन दूसरी ओर चेन्नई की हार के साथ ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने के फैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
VIDEO: क्या वाकई रनआउट थे धोनी, थर्ड अंपायर के इस फैसले से फाइनल हारी चेन्नई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, चेन्नई की टीम 150 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। एक वक्त उसकी स्थिति मजबूत थी, 9 ओवर में ही स्कोर 70/1 हो चुका था। जीत के लिए 11 ओवर्स में 80 रन की दरकार थी। यह लक्ष्य आसान नजर आ रहा था, लेकिन मैच में वापसी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने चेन्नई को लगातार झटके दिए।
VIDEO: चेन्नई की हार पर पैर पटक-पटक कर रोने लगा यह बच्चा, पूरी रात बहाए आंसू
10वें ओवर में सुरेश रैना (8) और अगले ही ओवर में अंबाती रायुडू (1) भी चलते बने। यहां से चेन्नई पर दबाव बढ़ने लगा। फिर एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए। स्कोर 73/3 हो चुका था। नाजुक मौके पर पूरी टीम की जिम्मेदारी एक बार फिर एमएस धोनी के कंधों पर आ गई।
13वां ओवर हार्दिक पांड्या लेकर आए। चौथी गेंद पर शेन वॉटसन ने शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और रन लेने दौड़ पड़े। लसिथ मलिंगा ने गलत थ्रो किया। धोनी ने ओवरथ्रो पर रन लेने की ठानी। यही धोनी गलती कर बैठे, क्योंकि इशान किशन ने सटीक थ्रो जमाकर धोनी को संकट में ला दिया था।
मुंबई ने रनआउट की जोरदार अपील की। मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर को फैसला रेफर कर दिया। टीवी अंपायर ने अनगिनत कैमरा एंग्लस से रीप्ले देखा। मगर किसी भी कोण से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब सभी की नजरें मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर टिकीं थीं, जहां तय होना था मैच में धोनी का भविष्य।