टीम इंडिया और इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक शानदार वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह लुंगी पहनकर किसी योद्धा की तरह करतब करते दिखाई देते नजर आ रहे हैं।
VIDEO: लुंगी पहनकर किसी योद्धा की तरह करतब करते दिखे भज्जी, डंडे से दिखाया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38 साल के हरभजन इस वीडियो में तमिलनाडु की पारंपरिक मार्शल आर्ट 'सिलंबम' के करतब दिखाई देते नजर आ रहे हैं। वह इस वीडियो में डंडे से गजब के मूव करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर दिल्ली के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन ने कॉमेंट्स देते हुए कहा, 'वाह पाजी मजा आ गया देख के'।
Gatka ⭐️ @chennaiipl @iplt20 #cskshoot
A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on
गौरतलब है कि हरभजन IPL के इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे। उन्होंने अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 7 विकेट चटकाए हैं। सीजन के पहले मुकाबले में ही हरभजन ने बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट झटके थे। जिसके कारण उन्हें पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच के हकदार बने।
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। चेन्नई ने 9 मैचों में 14 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद है। 2 अंक और हासिल करने के बाद गत चैंपियन चेन्नई IPL 12 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
बता दें कि रविवार को दूसरे मुकाबले में बैंगलोर और चेन्नई आमने-सामने हैं। अगर यह मुकाबला चेन्नई जीत जाती है तो चेन्नई 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।