फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल से पहले सातवें आसमान पर टीम इंडिया के हौसले, वेदा बोलीं -भाग्य हमारे साथ है

Fri, 06 Mar 2020 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Veda Krishnamurthy says I believe destiny is in Indias favour in Women T20 World Cup final 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति का मानना है कि भाग्य भारत के साथ है और अगर उन्होंने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दबाव का डटकर सामना किया तो वे पहला आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर सकती हैं।


 

Veda Krishnamurthy says I believe destiny is in Indias favour in Women T20 World Cup final 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम ने पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है और उसने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में गत चैंपियन को 17 रन से हराकर उलटफेर किया था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं हारने के शानदार रेकॉर्ड से फाइनल में पहुंच गई।

Veda Krishnamurthy says I believe destiny is in Indias favour in Women T20 World Cup final 
वेदा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

वेदा कृष्णमूर्ति उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जो 2017 महिला वनडे विश्व कप में उप विजेता थी और इंग्लैंड ने खिताब जीता था। वह जानती हैं कि विश्व खिताब चूकने का दर्द क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veda Krishnamurthy says I believe destiny is in Indias favour in Women T20 World Cup final 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'यह भाग्य की बात है और मैं भाग्य पर बहुत भरोसा करती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह ऐसा ही होना था। एक चुटकुला भी चल रहा है कि इस विश्व कप को इस तरह से बनाया गया है कि यह हमारी मदद कर रहा है जिसमें विकेट से लेकर हर चीज मददगार हो रही है। फाइनल में पहुंचना ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन का इनाम है। अगर मौसम हमारे नियंत्रण में नहीं था लेकिन अपने सभी मैच जीतने का हमें फायदा मिला।' 

विज्ञापन
Veda Krishnamurthy says I believe destiny is in Indias favour in Women T20 World Cup final 
वेदा कृष्णमूर्ती - फोटो : ESPN

वेदा कृष्णमूर्ति ने कहा, 'हमने कहा कि पहला लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और फिर आगे कदम बढ़ाना। हम पहला चरण पार कर चुके हैं। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम दबाव में नहीं आए। हम फाइनल के दिन हम वही करेंगे जो हमने करने की जरूरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed