कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम एक विकेट के नुकसान पर 159 रन पर बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। लेकिन इस दौरान भारत के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड को 262 रनों पर धराशाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गेंंदबाज रविंद्र जड़ेजा हैं। जड़ेजा ने पहली पारी में 73 रन देकर पांच किवी बल्लेबाजों को पवेलियन वापस लौटाया।
2 of 2
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम के ऊपर चोट के कारण संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पहली पहली पारी में फील्डिंग करते वक्त जड़ेजा की मांसपेशियों में खिचांव आ गया। इसके लिए ग्रीनपार्क में ड्यूटी कर रहे डॉ. अवतार सिंह को बुलाया गया। उनकी सलाह पर टीम के फिजियोथिरेपिस्ट ने जड़ेजा का इलाज किया।
इससे पहले कप्तान विराट कोहली के पैर के अंगूठे में सूजन आ गई। ग्रीनपार्क में लगी स्वास्थ्य टीम के प्रभारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि फील्डिंग के दौरान उनके दाहिने पैर का अंगूठा मुड़ गया था। इस कारण उनके पैर में सूजन आ गई थी। इसके बाद उनके अंगूठे की टेपिंग कराई गई।