कानपुर की पिच टर्निंग हो चली है, फिरकी गेंदबाजों ने अब तक गिरे 21 में से 15 विकेट झटक चुके हैं। तीसरे दिन के शुरुआती करीब साढ़े 3 घंटे के खेल में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी ने आपस में विकेट बांटते हुए 9 विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की पारी आसानी से समेट दिया। लेकिन इसी पिच पर टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने 8 साल बाद उस कीर्तिमान को दोहरा दिया जिसे 84 साल के इतिहास में सिर्फ 5 बार ही ऐसा हुआ है।
2 of 7
Murali vijay, team india
- फोटो : PTI
लोकेश राहुल और मुरली विजय की जोड़ी जिसने पहली पारी में 42 रनों की साझेदारी की थी उसने दूसरी पारी में संयम के साथ खेलते हुए 52 रनों की साझेदारी की। इस ओपनिंग जोड़ी की यह पहली अर्धशतकीय साझेदारी भी है। इसके बाद लोकेश तो दोनों ही पारियों में अपनी फिफ्टी नहीं लगा सके, लेकिन मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने दोनों ही पारियों में 50 रनों के आंकड़े को पार किया है।
3 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : PTI
करीब 8 साल बाद टीम इंडिया की ओर से किसी टेस्ट मैच में शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में 30 या उससे ज्यादा की पारी खेली है जो अपने आप में बेहद एक अनोखा रिकॉर्ड है । इस मैच की पहली पारी में लोकेश राहुल (32), मुरली विजय (65) और चेतेश्वर पुजारा (62) ने 30 से ज्यादा का स्कोर किया था। इसके बाद दूसरी पारी में भी इन तीनों ने 30 से ज्यादा का स्कोर क्रमशः 38, 64 और 50 किया।
इससे पहले 2008 में मोहाली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने एक टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में 30 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था। वैसे ओवरऑल देखा जाए तो 84 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया की ओर से किसी मैच की दोनों ही पारियों में 30 से ज्यादा का स्कोर करने का कारनामा महज 5 बार ही हुआ है।
5 of 7
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 5वीं बार किसी एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटका है। खास बात यह है कि इन 5 में से जडेजा ने पहली पारी में 3 बार तो 2 बार दूसरी पारी में झटका।