अब जब लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही समय बाकी हैं तो वोटरों खासकर युवाओं को लुभाने के लिए हर राजनीतिक पार्टी बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपनी पार्टी में शामिल करने में लगी हुई है।
क्या धोनी भाजपा की तरफ से लड़ेंगे चुनाव, अब सामने आई सच्चाई
अगर क्रिकेट की बात करें तो हाल ही में भाजपा ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपनी पार्टी में शामिल किया है जिसके बाद उनके दिल्ली से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं।
अब आजकल धोनी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ वाली एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि धोनी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
Amit Shah Fans Team के एक फेसबुक पेज ने धोनी और अमित शाह की हाथ मिलाती हुई तस्वीर को डालते हुए लिखा है कि "धोनी ने बीजेपी ज्वाइन किया, वे जल्दी ही चुनाव लड़ सकते हैं। क्या आप माही भाई का स्वागत नहीं करेंगे?"
144,553 फॉलोअर्स वाले इस पेज की पोस्ट पर ढाई हजार से अधिक लाइक और 950 से अधिक शेयर हो चुके हैं।
दरअसल धोनी और अमित शाह की ये तस्वीर अगस्त 2018 की है जब अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' प्रोग्राम के तहत धोनी से मुलाकात की थी।
हालांकि धोनी के राजनीति में जाने के चर्चे तो हैं मगर उनके मैनेजर अरुण पांडेय के मुताबिक "धोनी अभी आईपीएल में व्यस्त हैं और उसके बाद विश्वकप खेलेंगे तो इस दौरान उनके चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है और ये सिर्फ एक अफवाह है।"