फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेट ली ने उड़ा दी थी रोहित की नींद, इस गेंदबाज को खेलना नहीं चाहते थे हिटमैन

Sun, 03 May 2020 09:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 03 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Thought Of Facing Brett Lee Took My Sleep Away, Do Not Want To Face Hazlewood Now Says Rohit Sharma
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेट ली की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही एक समय रोहित शर्मा की नींद उड़ जाती थी, लेकिन वर्तमान गेंदबाजों में जोश हेजलवुड वह तेज गेंदबाज हैं जिनका यह भारतीय सलामी बल्लेबाज टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि कोविड-19 महामारी से राहत मिलने पर भारत जब इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो उन्हें हेजलवुड का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा।

Thought Of Facing Brett Lee Took My Sleep Away, Do Not Want To Face Hazlewood Now Says Rohit Sharma
ब्रेट ली - फोटो : ट्विटर

रोहित से पूछा गया कि उन्हें अब तक किस तेज गेंदबाज का सामना करने में सबसे मुश्किल आई। उन्होंने कहा कि वह गेंदबाज ब्रेट ली हैं क्योंकि 2007 में ऑस्ट्रेलिया के मेरे पहले दौरे में उनके कारण मैं सो नहीं पाया था। मैं सोच रहा था कि 150 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज का कैसे सामना करूं।

उन्होंने एक चैट में कहा कि ब्रेट ली 2007 में अपने चरम पर थे। मैं उनपर पर करीबी नजर रखता था और मैंने पाया कि वह लगातार 150-155 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। इस तरह की तूफानी गेंदबाजी का सामना करने के विचार से ही मुझ जैसे युवा खिलाड़ी की नींद उड़ गई।

Thought Of Facing Brett Lee Took My Sleep Away, Do Not Want To Face Hazlewood Now Says Rohit Sharma
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने 2007 में पदार्पण किया और इसके बाद कई यादगार पारियां खेली। सीमित ओवरों की क्रिकेट में तो उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी। उन्होंने अब तक वन-डे में 29 और टेस्ट मैचों में छह शतक लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस गेंदबाज का मैं टेस्ट मैचों में सामना नहीं करना चाहता हूं वह जोश हेजलवुड हैं, क्योंकि वह बेहद अनुशासित गेंदबाज है। अपनी लेंथ से टस से मस नहीं होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thought Of Facing Brett Lee Took My Sleep Away, Do Not Want To Face Hazlewood Now Says Rohit Sharma
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने इसके साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी उनको काफी परेशान किया, क्योंकि वह अच्छी गति से गेंद को स्विंग कराने में माहिर थे। उन्होंने कहा कि संन्यास ले चुके गेंदबाजों में मेरे दो पसंदीदा गेंदबाज हैं। एक तो ब्रेट ली है और दूसरे डेल स्टेन है। मैं कभी स्टेन का सामना नहीं करना चाहता था, क्योंकि एक साथ तेज और स्विंग लेती गेंद का सामना करना दुस्वप्न जैसा था।

विज्ञापन
Thought Of Facing Brett Lee Took My Sleep Away, Do Not Want To Face Hazlewood Now Says Rohit Sharma
जोश हेजलवुड - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने कहा कि वर्तमान समय के तेज गेंदबाजों में हेजलवुड सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि मैंने उसे समझने के लिए उसकी गेंदबाजी को काफी देखा है। मैं जानता हूं कि अगर मैं इस साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने के लिए जाता हूं तो मुझे जोश का सामना करते हुए अनुशासित बने रहने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed