फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा

Tue, 08 Nov 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
these player's will be danger for india
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि चार साल पहले अपनी ही सरजमीं पर मिली हार का बदला लेने के लिए उन्हें दो अंग्रेज खिलाड़ियों से निपटना होगा। 








 

कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा

these player's will be danger for india
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
इनमें से पहला खिलाड़ी है इंग्लिश कप्तान एलिएस्टर कुक। कुक साल 2012-13 के दौरे पर भी इंग्लैंड के कप्तान थे। उस दौरे पर कुक ने तीन शतकों के साथ 80 की औसत से रन बनाए थे और अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई थी। भारत में दो दशक में सीरीज जीतने वाले इंग्लैंड पहली टीम बनी थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंजीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को भारत में हार का सामना करना पड़ा था।

 

कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा

these player's will be danger for india
इंग्लैंड - फोटो : YouTube
कुंबले ने दोनों देशों के बीच खेली गई पिछली सीरीज के परिणामों को दरकिनार करते हुए कहा कि पुराने परिणामों का इस सीरीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत ने अपनी सरजमीं पर खेले पिछले 14 टेस्ट मैच में से 13 में जीत हासिल हुई है और टीम इंडिया 9 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में भी जीत के इसी सिलसिले को जारी रखेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा

these player's will be danger for india
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कुंबले ने कहा कि इंग्लैंड की टीम अच्छी है कैप्टन कुक कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में उनके अनुभव का फायदा इंग्लैंड की टीम को मिलेगा। कुक ने पिछले 7 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 53. 83 की औसत से 646 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। इस लिहाज से वह बेहतर फॉर्म हैं। भले ही बांग्लादेश दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा और दो टेस्ट की चार पारियों में वह केवल 99 रन बना सके। ऐसे में उन्हें कम आंकना बड़ी गलती साबित हो सकती है। 


 
विज्ञापन

कुंबले ने इन खिलाड़ियों को बताया टीम इंडिया के लिए खतरा

these player's will be danger for india
जोए रूट - फोटो : Re
वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ बनकर उभरे जो रूट टेस्ट मैचों में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। पिछले आठ टेस्ट मैचों में रूट ने दस पारियों में 40.4 की औसत से 404 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि रूट ने भारत में आयोजित टी-20 विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इससे यह बात तो जाहिर हो जाती है कि भारत की सरजमीं उन्हें रास आती है और वह अपने आपको एक बेहतरीन टेस्ट प्लेयर साबित करने का मौका हाथ से नहीं जाने देंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed