फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं ये 8 गेंदबाज, फिर भी नहीं तोड़ पाए 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 01 Jul 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
these fast bowlers can break Shoaib Akhtar World record for the fastest ball
shoaib akhtar


क्रिकेट के नियम जिस तेजी से बल्लेबाज के पक्ष में जा रहे हैं एक गेंदबाज के लिए मैदान पर बच पाना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब तेज गेंदबाज के सामने आने से बल्लेबाजों की रूह कांप उठती थी। खासतौर पर पाकिस्तान के फर्राटा गेंदबाजों की तो बात ही कुछ और थी।

अब बात जब तेज गेंदबाजों की हो रही है तो भला पाकिस्तान की शान रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर को भला कैसे भूल सकते हैं। बुलेट ट्रेन की स्पीड से गेंद फेंकने वाले शोएब अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। अख्तर ने साल 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

Trending Videos
these fast bowlers can break Shoaib Akhtar World record for the fastest ball
shoaib akhtar

15 साल बीत जाने के बाद भी आज तक कोई गेंदबाज अख्तर के इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाया है। हालांकि कई गेंदबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकार इसे तोड़ने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली।

these fast bowlers can break Shoaib Akhtar World record for the fastest ball
शोएब अख्तर

ब्रेट ली, शॉन टैट, लसिथ मलिंगा, मिचेल स्टार्क, शेन बॉन्ड, डेन स्टेन और मिचेल जॉनसन जैसे सूरमा रिकॉर्ड के करीब तो पहुंचे, लेकिन तोड़ नहीं पाए। करीब डेढ़ दशक बीत जाने के बाद कुछ खिलाड़ी और निकलकर सामने आए हैं जो इस तूफानी गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिली स्टेनलेक

these fast bowlers can break Shoaib Akhtar World record for the fastest ball
billy stanlake

ऑस्ट्रेलिया का 23 वर्षीय यह फास्ट बॉलर थोड़ा और प्रयास कर अख्तर के इस रिकॉर्ड पर अपने नाम का झंडा गाड़ सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2018 में ही बिली ने 151.38 की स्पीड से गेंद फेंकी थी।

विज्ञापन

एडम मिलने

these fast bowlers can break Shoaib Akhtar World record for the fastest ball
ADAM MILNE

तेज गेंद फेंकने के मामले में इस कीवी गेंदबाज का भी कोई तोड़ नहीं है। 40 वनडे और 19 टी-20 मैचों का अनुभव रखने वाले एडम मिलने ने कैरीबियाई टीम के खिलाफ 153.2 म से गेंद फेंकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed