फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sri Lanka Announce Squad for Pakistan Test Series, Kusal Mendis Replaces Dhananjaya de Silva as Captain

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज: दो टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान, धनंजय से कप्तानी छिनी, कौन बना नया कैप्टन?

Tue, 13 Oct 2026 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Oct 2026 11:35 AM IST
सार

टीम में पथुम निसांका, दिनेश चांदीमल और कामिंदु मेंडिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज श्रीलंका के लिए अहम होगी।

विज्ञापन
Sri Lanka Announce Squad for Pakistan Test Series, Kusal Mendis Replaces Dhananjaya de Silva as Captain
श्रीलंका टीम - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान हो गया है। 15 सदस्यीय इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे थे। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट प्रारूप का अपना कप्तान बदल दिया है। धनंजय डिसिल्वा से कप्तानी छीन ली गई है। अब कुसल मेंडिस टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी करते दिखेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये श्रीलंका के लिए महत्वपूर्ण सीरीज है, क्योंकि हार उन्हें फाइनल की रेस से और दूर ले जाएगी। वहीं, पाकिस्तान की हालत इस डब्ल्यूटीसी चक्र में बेहद खराब है।
विज्ञापन
Trending Videos

अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका टीम
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत नौ नवंबर से होगी। पहला टेस्ट नौ नवंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से लाहौर में खेला जाएगा। फिलहाल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज जारी है। नौ अक्तूबर को खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, 13 अक्तूबर को दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 82 रन से हराया। अब तीसरा और आखिरी टी20 13 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में और कौन-कौन?
टीम में पाथुम निसांका को भी शामिल किया गया है। हालांकि, उनका खेलना फिटनेस टेस्ट के अधीन है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी पासिंदू सूरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय और सोनल दिनुषा के हाथों में होगी। सोनल ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में काफी प्रभावित किया था और चार पारियों में से तीन में शतक जड़े थे। स्पिन की जिम्मेदारी एकबार फिर प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा के हाथों में होगी। वहीं, तेज गेंदबाजी का जिम्मा लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो संभालते दिखेंगे। दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका की बात करें तो श्रीलंका टीम को भारत के खिलाफ सीरीज हार का नुकसान हुआ था। टीम फिलहाल छह मैचों में एक जीत और दो हार के साथ सातवें स्थान पर है। उसके 24 अंक हैं और अंक प्रतिशत 33.33 है। वहीं, पाकिस्तान की टीम नौ टेस्ट में दो जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। उसके पांच अंक हैं और अंक प्रतिशत 4.63 है। भारत 11 टेस्ट में पांच जीत और चार हार के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके 68 अंक हैं और अंक प्रतिशत 51.52 है। 


 

श्रीलंका की टेस्ट टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, पसिंदु सूरियाबंदर, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुषा, धनंजय डिसिल्वा, अंजला बंदारा, केशरा नुवान्था, प्रभात जयसूर्या, मिलान रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed