फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs AUS 1st test match: South Africa vs Australia 1st Test Day 4 highlights and updates key moments

डरबन टेस्ट: झटकों के बाद दक्षिण अफ्रीका को मार्करम ने संभाला, पहले मैच में जीत से छह विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया

Mon, 12 Oct 2026 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 10:44 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 421 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम को दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 104 रन बनाए। उसे अभी जीत के लिए 319 रन और बनाने हैं।

विज्ञापन
SA vs AUS 1st test match: South Africa vs Australia 1st Test Day 4 highlights and updates key moments
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टीम किंग्समीड में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत से महज छह विकेट दूर है। दक्षिण अफ्रीका टीम के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट हासिल कर लिए हैं। यहां से मेजबान टीम जीत से 319 रन दूर है। 
विज्ञापन
Trending Videos

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 390 रन बनाए। इस पारी को मैट रैनेशॉ ने संवारा, जिन्होंने 397 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 21 चौकों के साथ 190 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान पैट कमिंस ने 43 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मार्नस लाबुशेन ने 37 रन मेहमानों के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से वियान मुल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि मार्को जानसेन ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 284 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान डेविड बेडिंगहम ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, साइमन हार्मर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में हासिल की थी बढ़त 
ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त थी। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित करते हुए विपक्षी टीम को जीत के लिए 421 रन का विशाल टारगेट दिया है। निक मैडिसन और ट्रेविस हेड की जोड़ी के बीच ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। मैडिसन 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मैट रेनेशॉ ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मार्नस लाबुशेन ने 37 रन जोड़े। विपक्षी खेमे से एनरिक नॉर्त्जे और केशव महाराज को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।
विज्ञापन

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन की समाप्ति तक 41 ओवरों का सामना करते हुए चार विकेट खोकर 102 रन बनाए। इस टीम को सात के स्कोर पर रेयान रिकेल्टन (2) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने डेविड बेडिंगहम के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। बेडिंगहम 8 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। टीम को 73 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी खेमा लड़खड़ा गया। आलम ये रहा कि 86 रन तक चार विकेट गिर गए। हालांकि, दिन की समाप्ति तक मार्करम 115 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाकर नाबाद थे। वह इस पारी में 7 चौके लगा चुके हैं। जोश हेजलवुड ने दो विकेट हासिल किए हैं, जबकि पैट कमिंस और मैट रेनेशॉ ने एक-एक विकेट चटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed