अभिषेक पोरेल ने मनाया कोहली जैसा जश्न: दिल्ली के खिलाफ शतक लगाने के बाद आलोचकों को इस तरह चिढ़ाया; देखें फोटोज
कानूनी मामले में करीब 36 दिन जेल में बिताने के बाद बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने रणजी ट्रॉफी में शानदार वापसी की। दिल्ली के खिलाफ शतक जड़ने के बाद उनका जश्न विराट कोहली के अंदाज से मिलता-जुलता दिखा। पोरेल ने 130 से अधिक रन बनाए, जबकि सुदीप कुमार घरामी ने भी शतक लगाया। उनका जश्न सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
विस्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (रेप) के गंभीर आरोपों में 36 दिन जेल में बिताने और पिछले महीने ही जमानत पर रिहा होने वाले पोरेल को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में मौका दिया। कल्याणी में दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे इस सीजन के पहले मुकाबले में पोरेल ने न सिर्फ विकेट के पीछे शानदार मुस्तैदी दिखाई, बल्कि दबाव के क्षणों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने बंगाल की टीम को भी दिल्ली के खिलाफ बेहद मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है।
बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली की पहली पारी 240 रन पर समाप्त हो गई थी। आयुष दोसेजा ने 45 रन और सार्थक रंजन ने 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋतिक शौकीन ने 56 रन बनाए थे। पोरेल ने विकेट के पीछे तीन कैच लपके थे। शमी ने चार विकेट और आमिर गनी ने तीन विकेट लिए थे। आकाश दीप को दो विकेट मिले थे। मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया। जवाब में बंगाल ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 340 से ज्यादा रन बना लिए हैं। खबर लिखे जाने तक अभिषेक पोरेल 130+ रन और सुमंता गुप्ता दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सुदीप कुमार घरामी 133 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ईश्वरन 34 रन, अंकुर पॉल 17 रन और सुदीप चटर्जी दो रन बनाकर आउट हुए।
शतक लगाने के बाद पोरेल ने आलोचकों को इशारा करते हुए कहा कि वह फर्जी बयान देना चालू रख सकते हैं और उनका बल्ला सिर्फ जवाब देगा। ऐसा ही जश्न कोहली ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद मनाया था। इतना ही नहीं, पोरेल मैदान पर बैठकर रोते भी दिखे।
Abishek Porel nearly in tears after his fom against Delhi. The young batter from Bengal has went through lots of off-field things and joined the camp just days before the match. And he let his bat do the talking. Congratulations, Abi ❤️ [Ranji Trophy, Bengal vs Delhi] https://t.co/qnc2gtUi6d
— Koushik Biswas (@kbofficial25) October 12, 2026
Abhishek Porel’s Emotional Century After 36 Days in Police Custody 💔 - He spent 36 days in police custody after his GF filed r*pe and false marriage allegations against him. - During that period, it must have been incredibly difficult to think about cricket, let alone focus on building his career. - After being released on bail, Porel returned to domestic cricket for Bengal in the Ranji Trophy and scored a century. - He broke down in tears. You could feel that this was about much more than just reaching three figures. - Imagine carrying that much stress and uncertainty, wondering what the future holds, and then finally getting a moment to express everything through your bat. - The allegations have not been proven in court yet due to lack of evidence.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) October 12, 2026
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद शादी का झांसा देकर बलात्कार (रेप), जबरन बंधक बनाने, मारपीट करने, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। पीड़िता का आरोप था कि पोरेल ने शादी का वादा करके लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया, लेकिन बाद में वादे से मुकर गए और शिकायत करने पर धमकी दी। इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद हुगली ग्रामीण पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को पोरेल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जहां उन्होंने लगभग 36 दिन जेल में बिताए। इसके बाद, चिनसुराह जिला अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए 16 सितंबर 2026 को उन्हें शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जेल से बाहर आने के बाद पश्चिम बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बड़ी राहत दी और आगामी घरेलू सत्र के लिए बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल कर लिया। वर्तमान में यह कानूनी मामला अदालत के अधीन है, और पोरेल को जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति राज्य से बाहर न जाने जैसी शर्तों पर रिहाई मिली है।
जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद अभिषेक पोरेल को कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे सीजन के पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए 16 सदस्यीय मुख्य टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। आईपीएल 2026 के बाद सीधे इस मुकाबले से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए पोरेल ने शानदार प्रदर्शन किया है।