{"_id":"6acdb87d9bd1b575a708ebad","slug":"csk-ceo-hopeful-of-ms-dhoni-s-ipl-2027-return-despite-missing-entire-2026-season-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या आईपीएल 2027 में फिर दिखेगा धोनी का जलवा?: सीएसके के सीईओ को उनके खेलने की है उम्मीद, रैना ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
क्या आईपीएल 2027 में फिर दिखेगा धोनी का जलवा?: सीएसके के सीईओ को उनके खेलने की है उम्मीद, रैना ने कही यह बात
Tue, 13 Oct 2026 10:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:54 AM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 में खेलने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन को लगता है कि धोनी एक और सीजन खेल सकते हैं। सुरेश रैना ने भी उनसे अगले साल वापसी करने की अपील की है। चोटों के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : Instagram
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर चर्चाएं जारी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ काशी विश्वनाथन को उम्मीद है कि 45 साल के धोनी आईपीएल 2027 में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। चोटों के कारण आईपीएल 2026 का पूरा सीजन नहीं खेल पाने के बावजूद धोनी ने अभी अपने भविष्य को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। पूर्व भारतीय कप्तान के करीबी रहे सुरेश रैना भी चाहते हैं कि धोनी अगले सीजन में खेलते नजर आएं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या एक और सीजन खेलेंगे धोनी?
आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले धोनी के भविष्य को लेकर सवाल पूछे जाने पर काशी विश्वनाथन ने कहा कि खेलने या नहीं खेलने का फैसला पूरी तरह धोनी का अपना होगा। उन्होंने बताया कि धोनी चेन्नई पहुंचने के बाद ही फ्रेंचाइजी को अपने फैसले की जानकारी देते हैं। सीएसके के सीईओ ने कहा, 'यह सवाल आपको उनसे पूछना चाहिए। मुझे भी उनसे पूछना है। जब वह चेन्नई आते हैं, तो हमें अपने फैसले के बारे में बताते हैं। मुझे लगता है कि उनके सीएसके के लिए खेलना जारी रखने की संभावना है। वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं।' धोनी को आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। चोटों से जूझने के कारण वह पूरे सीजन मैदान से दूर रहे। हालांकि, वह टीम के साथ बने रहे और अभ्यास सत्रों में हिस्सा लेने के साथ डगआउट से युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।

फ्लेमिंग ने बताया टीम के लिए कितना अहम है धोनी का साथ
सीएसके के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी पिछले सीजन धोनी की भूमिका का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि मैदान पर नहीं खेलने के बावजूद धोनी का अनुभव टीम और युवा खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। फ्लेमिंग ने कहा, 'एमएस इस साल टीम के साथ काफी समय तक रहे। यह टीम, कई युवा खिलाड़ियों और निरंतरता के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। वह टीम का बड़ा हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भले ही नहीं खेला, लेकिन टीम पर उनका काफी प्रभाव रहा।'

रैना ने भी धोनी से की वापसी की अपील
सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भी चाहते हैं कि धोनी आईपीएल 2027 में खेलें। चेपॉक में टीम के पारंपरिक लैप ऑफ ऑनर के दौरान धोनी से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए रैना ने बताया कि उन्होंने पूर्व कप्तान से अगले सीजन में वापसी करने को कहा था। रैना ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि आपने आईपीएल 2026 को मिस्ड कॉल दिया है। इसे आपका आखिरी सीजन नहीं माना जाएगा। आपको अगले साल वापस आना होगा।' रैना के मुताबिक, धोनी ने अपनी फिटनेस को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'नहीं यार, शरीर थोड़ा वैसा है।' हालांकि, रैना को लगता है कि धोनी अभी वापसी की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह उनका निजी फैसला है। मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं। टीम भी फिर से अच्छी तरह एकजुट हो रही है और प्रशंसक भी चाहते हैं कि वह खेलें। उन्होंने कहा, देखते हैं। अगर वह ऐसा कहते हैं, तो इसका मतलब है कि वह मेहनत करके फिर खेल सकते हैं।'

धोनी के बाद कौन संभालेगा सीएसके की जिम्मेदारी?
सीएसके ने धोनी के बाद के दौर की तैयारी के तहत संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से टीम में शामिल किया था। सैमसन ने आईपीएल 2026 में चेन्नई के लिए सभी 14 मैच खेले और 477 रन बनाए। हालांकि, उनका प्रदर्शन टीम को मुश्किल सीजन से नहीं बचा सका। पांच बार की चैंपियन सीएसके 10 टीमों की अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही। अब धोनी के भविष्य पर फैसला आने का इंतजार है। फ्रेंचाइजी ने निर्णय उन्हीं पर छोड़ रखा है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या धोनी एक और सीजन खेलकर अपने प्रशंसकों को चेन्नई के मैदान पर फिर से जश्न मनाने का मौका देंगे?