फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट इतिहास के चार बेहतरीन खेल भावना वाले पल, जिसने दर्शकों की आंखों में आंसू भर दिए

Thu, 23 Apr 2020 12:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 23 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
These are the 4 best sports spirit moments in the history of cricket world
sports spirit moments - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट को हमेशा से ही एक जेंटलमैन का खेल माना जाता है। क्रिकेट के मैदान पर टीमों के खिलाड़ी ज्यादातर एक दूसरे के साथ बेहद ही शालीन भाव से पेश आते हैं। इसमें जब दो टीमें आपस में मुकाबले के लिए उतरती हैं, तो माहौल में दोनों तरफ से आक्रमकता की हवा भर जाती है। क्योंकि यह एक खेल है, हार-जीत का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन खिलाड़ी मुकाबले के बीच खेल भावना को कभी नहीं भूलते। खिलाड़ियों की यह भावना इस खेल की खूबसूरती को और निखार देती है। आइए जानते हैं क्रिकेट जगत के इतिहास के चार बेहतरीन खेल भावना वाले पलों के बारे में...।

These are the 4 best sports spirit moments in the history of cricket world
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली-स्टीव स्मिथ 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आक्रमक अंदाज अक्सर मैदान में दिखाई देता है। हालांकि 2019 के विश्व कप में अपने विरोधी टीम के खिलाड़ी के लिए विराट ने शानदार तरीके से खेल भावना का परिचय दिया था। बैन झेलकर 2019 के विश्व कप में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भारत के खिलाफ जनता के क्रोध का सामना करना पड़ा था। बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय स्मिथ को दर्शक परेशान कर रहे थे। बल्लेबाजी कर रहे विराट को प्रशंसकों का यह स्वभाव बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर खड़े होते हुए स्मिथ के लिए प्रशंसकों से ताली बजाने की गुहार की थी।

These are the 4 best sports spirit moments in the history of cricket world
विलियमसन-ब्रेथवेट - फोटो : सोशल मीडिया

केन विलियमसन-कार्लोस ब्रैथवेट

2019 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन के स्वभाव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में सबका दिल जीत लिया था। विश्व कप के लीग मैच में वेस्टइंडीज की टीम कीवी टीम से पांच रन से हार गई। विंडीज को सात रन की जरूरत थी और क्रीज पर खड़े कार्लोस ब्रेथवेट छक्का मारने की कोशिश में आउट हो गए। इसके बाद निराश ब्रेथवेट वहीं पिच पर बैठ गए। उनको देखकर न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन उनके पास पहुंचे। उन्होंने ब्रेथवेट को संभाला और सांत्वाना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the 4 best sports spirit moments in the history of cricket world
adam gilchrist - फोटो : सोशल मीडिया

एडम गिलक्रिस्ट

2003 विश्वकप में श्रीलंका से खेलते हुए अरविन्द डी सिल्वा के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट ने शॉट खेला, जिस पर बल्ले का किनारा लगने की वजह से सीधा गेंद विकेटकीपर के हाथ में गई। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया, इसके बावजूद एडम गिलक्रिस्ट खुद पवेलियन की तरफ चल दिए और उनके इस फैसले ने सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
These are the 4 best sports spirit moments in the history of cricket world
एंड्रयू फ्लिंटॉफ-ब्रेट ली - फोटो : सोशल मीडिया

एंड्रयू फ्लिंटॉफ-ब्रेट ली

2005 में खेली गई एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच खूब नोंक-झोक हुई थी, लेकिन एक मैच के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने खेल भावना दिखाते हुए सबका दिल जीत लिया था। ब्रेट ली की एक बेहतरीन पारी की बदौलत नौ विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र तीन रन की दरकार थी। हालांकि इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी माइकल कास्प्रोविच ने अपना विकेट गंवा दिया और ऑस्ट्रेलिया दो रन से मुकाबला हार गया। हार के बाद हताश होकर पिच पर बैठे ली के पास इंग्लैंड के तेज गेंदबाज फ्लिंटॉफ गए और जाकर उन्होंने ली को सहानुभूति दी जिसने सबका दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed