फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hayley Matthews Smashes 182 as West Indies Beat Zimbabwe by 99 Runs in Women’s ODI Opener

महिला वनडे: 28 बाउंड्री के साथ कप्तान हेली मैथ्यूज ने कूटे 182 रन, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 99 रन से रौंदा

Fri, 25 Sep 2026 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

कप्तान हेली मैथ्यूज की 182 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले महिला वनडे में जिम्बाब्वे को 99 रन से हराया। वेस्टइंडीज ने 299 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 200 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
Hayley Matthews Smashes 182 as West Indies Beat Zimbabwe by 99 Runs in Women’s ODI Opener
हेली मैथ्यूज - फोटो : IANS

विस्तार

'प्लेयर ऑफ द मैच' हेली मैथ्यूज की 182 रनों की यादगार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की महिला टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 99 रन से दमदार जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए 299 रन
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों के खेल में छह विकेट खोकर 299 रन बनाए। कप्तान हेली मैथ्यूज ने रियालियाना ग्रिमंड के साथ पहले विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की साझेदार की। ग्रिमंड आठ बाउंड्री के साथ 53 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मैथ्यूज ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेली मैथ्यूज की तूफानी पारी
हेली मैथ्यूज ने शेमेन कैंपबेल (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन, जबकि चिनेल हेनरी (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन जुटाकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। मैथ्यूज 156 गेंदों में दो छक्कों और 26 चौकों के साथ 182 रन बनाकर आउट हुईं। विपक्षी खेमे से फ्रांसिस्का चिपारे ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि टेंडाई मकुशा, न्याशा ग्वांजुरा और बेलोवेद बीजा ने एक-एक विकेट चटकाया। 
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम 200 पर सिमटी
इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवरों में 200 रन पर सिमट गई। मोडेस्टर मुपाचिकवा ने शार्ने मेयर्स के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। शार्ने 21 रन बनाकर आउट हुईं। 51 के स्कोर तक केलिस न्धलोवु (15) भी अपना विकेट गंवा बैठीं। यहां से मुपाचिकवा ने चिपो मुगेरी-तिरिपानो (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जुटाकर टीम का शतक पूरा करवाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

वनडे के बाद होगी टी20 सीरीज
मुपाचिकवा के रूप में टीम को अंतिम झटका लगा, जो 106 गेंदों में आठ बाउंड्री के साथ 86 रन बनाकर आउट हुईं। विपक्षी खेमे से आलिया एलीन ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए, जबकि जैनिलिया ग्लासगो, अश्विनी मुनिसार और एफी फ्लेचर ने दो-दो विकेट चटकाए। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के शेष मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 27 और 30 सितंबर को खेले जाने हैं, जिसके बाद तीन, पांच और सात अक्तूबर को टी20 सीरीज के तीन मैच हरारे स्थित ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed