फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर गिरगिट अपना रंग क्यों बदलते हैं?, जानिए वैज्ञानिक और प्राकृतिक कारण

Thu, 23 Apr 2020 10:41 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 23 Apr 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
know interesting facts about lizard changes color
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गिरगिट के रंग बदलने वाली आदत के बारे में आपने सुना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा। अपनी इस प्रकृति के लिए गिरगिट काफी मशहुर हैं। लेकिन कभी आपने इस बात को सोचा है कि आखिर गिरगिट अपना रंग क्यों और कैसे बदलता है? अगर नहीं सोचा तो कोई बात नहीं आज हम आपको गिरगिट के रंग बदलने के वैज्ञानिक और प्राकृतिक दोनों कारणों के बारे में बताएंगे।

know interesting facts about lizard changes color
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्राकृतिक कारण
दुनिया में हर जीव के पास अपना कुछ खास हुनर है, जिससे वह अपना जीवन यापन करता है। कुछ ऐसा ही हुनर गिरगिट को भी मिला है। ऐसा माना जाता है कि सुरक्षा के हिसाब से गिरगिट अपना रंग बदलते हैं। शिकारियों से बचने के लिए गिरगिट जहां बैठा होता है अपने आप को उसी रंग में ढाल लेता है। गिरगिट अपना रंग बदल कर खुद को बचा लेते हैं।

know interesting facts about lizard changes color
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साथ ही गिरगिट अपना पेट भरने के लिए शिकार भी करते हैं। शिकार करने के दौरान भी गिरगिट अपने रंग को बदल लेते हैं, जिससे उनके शिकार को इस बात का आभास नहीं होता है और भागते नहीं हैंं। इस तरह से गिरगिट अपना शिकार भी आसानी से कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know interesting facts about lizard changes color
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिक कारण
हाल ही में हुए एक रिसर्च के मुताबिक गिरगिट अपनी भावनाओं के अनुसार रंग बदलते हैं। गुस्सा, आक्रमकता, एक-दूसरे से बात करने के लिए और दूसरे गिरगिटों को अपना मूड दिखाने के लिए गिरगिट अपना रंग बदलते हैं। रिसर्च के अनुसार गिरगिट कई बार अपना रंग नहीं केवल चमक बदल लेते हैं। वहीं खतरे की स्थिति में गिरगिट अपने रंग के साथ-साथ आकार भी बदल लेते हैं। गिरगिट अपने आकार को बड़ा भी कर सकता है और जरूरत पड़ने पर छोटा भी कर सकता है।

विज्ञापन
know interesting facts about lizard changes color
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे बदलते हैं रंग
गिरगिट के शरीर में फोटोनिक क्रिस्टल नामक एक परत होती है, जो माहौल के हिसाब से रंग बदलने में मदद करती है। फोटोनिक क्रिस्टल की परत प्रकाश की परावर्तन को प्रभावित करती है, जिससे गिरगिट का बदला हुआ रंग दिखाई पड़ता है। जैसे कि जब गिरगिट जोश में होता है तो फोटोनिक क्रिस्टल की परत ढीली पड़ जाती है, इससे लाल और पीला रंग परावर्तित होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed