फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India Coach: 'राहुल ने कहा था भारतीय कोच बनने पर 1000 गुना ज्यादा राजनीति और दबाव...', लैंगर का बड़ा बयान

Fri, 24 May 2024 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 May 2024 04:35 PM IST
सार

लैंगर का भी बयान सामने आया है और उन्होंने कोच पद की दौड़ से बाहर होने का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की नौकरियां 'थकाऊ' हो सकती हैं।

विज्ञापन
"Team India Coach faces 1000 Times More Politics": KL Rahul suggestion To Justin Langer On India Coach Job IPL
केएल राहुल और जस्टिन लैंगर - फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर उन नामों में से एक थे, जिन्हें भारत का अगला मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई कथित तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए लैंगर समेत कई विकल्पों पर विचार कर रहा था क्योंकि उनका अनुबंध आगामी टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान मामले को साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के कोच पद के लिए बोर्ड ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से बातचीत नहीं की है।
"Team India Coach faces 1000 Times More Politics": KL Rahul suggestion To Justin Langer On India Coach Job IPL
जस्टिन लैंगर - फोटो : IPL/BCCI
लैंगर के अलावा इसमें रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल किया जा रहा था। वहीं, अब लैंगर का भी बयान सामने आया है और उन्होंने कोच पद की दौड़ से बाहर होने का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की नौकरियां 'थकाऊ' हो सकती हैं। लैंगर ने आईपीएल 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ अपने समय के दौरान केएल राहुल के साथ बातचीत का भी उल्लेख किया। लैंगर ने खुलासा किया कि राहुल ने उन्हें बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनना बहुत दबाव वाला काम है। भारतीय टीम के कोच को एक आईपीएल कोच की तुलना में हजार गुना ज्यादा राजनीति और दबाव सहना पड़ता है।
"Team India Coach faces 1000 Times More Politics": KL Rahul suggestion To Justin Langer On India Coach Job IPL
जस्टिन लैंगर - फोटो : IPL/BCCI
लैंगर ने बीबीसी स्टम्प्ड पर बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पता है कि यह एक मुश्किल भूमिका है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल तक इसे निभाने के बाद मैं यह कह सकता हूं कि यह थकाऊ भी है। मैं केएल राहुल से बात कर रहा था और उन्होंने मुझसे कहा था- आप जानते हैं यह कितना मुश्किल है। अगर आपको लगता है कि आईपीएल टीम में दबाव और राजनीति है, तो भारतीय टीम के कोच को इससे हजार गुना ज्यादा सहना पड़ता है। मुझे लगता है यह एक अच्छी सलाह थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
"Team India Coach faces 1000 Times More Politics": KL Rahul suggestion To Justin Langer On India Coach Job IPL
जस्टिन लैंगर - फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले लैंगर के पूर्व साथी रिकी पोंटिंग ने भी पद से दूरी बनाने की बात कही थी। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा था, 'मैंने इसके बारे में काफी रिपोर्ट देखी हैं। आम तौर पर ये चीजें सोशल मीडिया पर आपके जानने से पहले ही आ जाती हैं, लेकिन आईपीएल के दौरान थोड़ी बहुत बातचीत हुई थी। उन्होंने मुझसे यह जानने की कोशिश की थी मुझे इसमें दिलचस्पी है या नहीं। मैं एक राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनना पसंद करूंगा, लेकिन मेरे जीवन में जो अन्य चीजें चल रही हैं, उस स्थिति में मैं घर पर थोड़ा समय बिताना चाहता हूं। सभी को पता है कि अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करते हैं तो आप आईपीएल में शामिल नहीं हो सकत, तो यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल जॉब होगा।
विज्ञापन
"Team India Coach faces 1000 Times More Politics": KL Rahul suggestion To Justin Langer On India Coach Job IPL
भारतीय टीम - फोटो : PTI
पोंटिंग ने कहा, 'इसके अलावा एक राष्ट्रीय मुख्य कोच बनने पर मुझे एक साल में दस या 11 महीने टीम के साथ रहना होगा। जितना मैं इस पद को लेकर जानता हूं, यह अभी मेरी जीवनशैली में फिट नहीं है और उन चीजों को जो मैं वास्तव में करने का आनंद लेता हूं।' बीसीसीआई सचिव जय शाह साफ कर चुके हैं कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed