Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MCA unveils ‘Batography’, celebrating Sachin Tendulkar’s legacy at Wankhede all you need to know

सचिन तेंदुलकर को एमसीए का तोहफा: लॉन्च किया बैटोग्राफी, 25 ऐतिहासिक बल्लों में समेटी 24 साल की क्रिकेट यात्रा

Mon, 16 Nov 2026 08:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 08:59 PM IST
सार

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम स्थित शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में सचिन तेंदुलकर के सम्मान में ‘बैटोग्राफी’ सेक्शन की शुरुआत की है। इसमें उनके क्रिकेट करियर के 1978 से 2013 तक के सफर को दर्शाने वाले 25 ऐतिहासिक बल्ले और निजी संग्रह की यादगार वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। 

विज्ञापन
MCA unveils ‘Batography’, celebrating Sachin Tendulkar’s legacy at Wankhede all you need to know
सचिन तेंदुलकर - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की ऐतिहासिक क्रिकेट यात्रा को सम्मान देने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने एक खास पहल की है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम स्थित एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में 'बैटोग्राफी' नाम से एक विशेष सेक्शन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन खुद सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक की मौजूदगी में किया। इस खास सेक्शन में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर के अलग-अलग पड़ावों को दर्शाने वाले 25 ऐतिहासिक बल्ले प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा उनके निजी संग्रह से चुने गए हेलमेट, जर्सी और अन्य यादगार वस्तुओं को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन


1978 से 2013 तक का सफर, 25 बल्लों में दिखेगी सचिन की कहानी
'बैटोग्राफी' की खासियत यह है कि इसमें सचिन तेंदुलकर की जिंदगी और क्रिकेट करियर को उनके बल्लों के जरिए पेश किया गया है। इस संग्रह की शुरुआत साल 1978 में उनकी बड़ी बहन सविता द्वारा कश्मीर से लाकर दिए गए पहले बल्ले से होती है। उस समय सचिन महज पांच साल के थे। वहीं, इस संग्रह का आखिरी बल्ला वह है, जिसका इस्तेमाल सचिन ने वांखेडे स्टेडियम में अपने आखिरी टेस्ट मैच की अंतिम पारी में किया था। इस तरह 25 बल्लों के जरिए उनके बचपन से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई तक के सफर को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


ब्रैडमैन के तोहफे से लेकर 100वें शतक वाले बल्ले तक शामिल
इस प्रदर्शनी में कई ऐसे बल्ले शामिल हैं, जिनका क्रिकेट इतिहास में खास महत्व है। इनमें साल 1990 में महज 17 साल की उम्र में मैनचेस्टर में लगाया गया पहला टेस्ट शतक वाला बल्ला भी शामिल है। इसके अलावा महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन द्वारा 1998 में सचिन को भेंट किया गया बल्ला, 2003 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में इस्तेमाल किया गया बल्ला और बांग्लादेश के मीरपुर में 16 मार्च 2012 को अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के दौरान इस्तेमाल किया गया बल्ला भी प्रदर्शनी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

MCA unveils ‘Batography’, celebrating Sachin Tendulkar’s legacy at Wankhede all you need to know
सचिन तेंदुलकर - फोटो : IANS
पहला हेलमेट, टीम इंडिया की जर्सी और विदाई भाषण के नोट्स भी मौजूद
बल्लों के साथ सचिन के करियर से जुड़ी कई अन्य यादगार वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया है। इनमें उनका पहला हेलमेट, मुंबई रणजी ट्रॉफी की जर्सी, 200वें और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान पहनी गई भारतीय टीम की जर्सी और हेलमेट शामिल हैं। इसके अलावा वांखेडे स्टेडियम में अपने विदाई भाषण के दौरान सचिन ने जिस कागज को देखकर अपनी बात रखी थी, उसे भी यहां सहेजकर रखा गया है।

सचिन बोले- 24 साल तक 22 गज की पिच ही मेरी दुनिया रही
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 24 साल तक उनका जीवन 22 गज की पिच के इर्द-गिर्द घूमता रहा और इस पूरे सफर में उनके बल्ले हमेशा उनके साथ रहे। उन्हें लगता था कि बल्ले उनके हाथों का ही विस्तार हैं। हर बल्ला उनके करियर के किसी खास दौर, ड्रेसिंग रूम, पिच या दर्शकों की आवाज से जुड़ी यादें ताजा करता है। उन्होंने कहा कि 1978 में अपनी पहली बैट उठाने से लेकर वांखेडे में अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने तक का सफर अनगिनत यादों से भरा है। इन बल्लों को उसी वांखेडे स्टेडियम में एक साथ देखना उनके लिए बेहद खास है, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने इस पहल के लिए एमसीए और उसके अध्यक्ष अजिंक्य नाइक का आभार भी जताया।

एमसीए अध्यक्ष बोले- आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी यह पहल
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक क्रिकेटर को श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत के सम्मान का प्रतीक है, जिसने मुंबई और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि भारत के पहले म्यूजियम और स्टेडियम टूर की शुरुआत के एक साल के भीतर 23 हजार से अधिक लोग एमसीए म्यूजियम और वांखेडे स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं। अब 'बैटोग्राफी' के जुड़ने से क्रिकेट प्रेमियों और नई पीढ़ी के लोगों को सचिन के जीवन और उपलब्धियों को करीब से जानने का एक और अवसर मिलेगा।

MCA unveils ‘Batography’, celebrating Sachin Tendulkar’s legacy at Wankhede all you need to know
सचिन तेंदुलकर का परिवार - फोटो : IANS
16 नवंबर की तारीख सचिन के लिए क्यों है खास?
16 नवंबर की तारीख सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर में बेहद खास महत्व रखती है। इसी दिन साल 2013 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वांखेडे स्टेडियम में अपना 200वां और आखिरी टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। वहीं, 27 नवंबर 1983 को इसी मैदान पर महज 10 साल के सचिन पहली बार टेस्ट मैच देखने पहुंचे थे। इस मुकाबले में उन्होंने अपने आदर्श विवियन रिचर्ड्स को शतक लगाते हुए देखा था। ऐसे में वांखेडे स्टेडियम से उनका रिश्ता बचपन से लेकर विदाई तक बेहद खास रहा है।

MCA unveils ‘Batography’, celebrating Sachin Tendulkar’s legacy at Wankhede all you need to know
सचिन तेंदुलकर - फोटो : IANS
22 नवंबर तक उपलब्ध हैं टिकट
'बैटोग्राफी' के उद्घाटन के बाद एमसीए की ओर से सचिन तेंदुलकर के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद सचिन के साथ एक खास बातचीत का सत्र भी हुआ, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों, एमसीए एपेक्स काउंसिल के प्रतिनिधियों, म्यूजियम टीम और मीडिया के लोग शामिल हुए।

एमसीए शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम में मुंबई और भारतीय क्रिकेट के अलग-अलग दौर और दिग्गज खिलाड़ियों को समर्पित 20 से अधिक सेक्शन हैं। यहां बल्ले, गेंद, जर्सी, ब्लेजर, ग्लव्स, स्टंप और तस्वीरों सहित कई ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। म्यूजियम में क्विज रूम और ऑडियो-विजुअल रूम जैसी इंटरैक्टिव सुविधाएं भी मौजूद हैं। एमसीए ने अक्तूबर 2025 में भारत का पहला म्यूजियम और स्टेडियम टूर शुरू किया था। अब इस टूर में ‘बैटोग्राफी’ को भी शामिल कर लिया गया है। म्यूजियम और स्टेडियम टूर के टिकट 17 से 22 नवंबर 2026 तक के लिए डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed