फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के आलोचकों को शास्त्री ने यह कहकर दिया करारा जवाब

Wed, 15 Nov 2017 02:42 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 15 Nov 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Team india chief coach Ravi Shastri said, Look at your career before commenting on Dhoni
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन किया है। उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा है कि दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पर कमेंट्स करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए। मालूम हो कि इससे पहले भी शास्त्री ने धोनी का पक्ष लेते हुए कहा था, 'जो लोग जलते हैं, वो जल्द धोनी के इंटरनेशनल करियर को खत्म होते देखना चाहते हैं।'


 

Team india chief coach Ravi Shastri said, Look at your career before commenting on Dhoni
ms dhoni

गौरतलब हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में संपन्न दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में धोनी ने धीमी पारी खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से धोनी के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे थे। टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिस बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और तेज गेंदबाज अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में धोनी के करियर पर सवाल उठाया था। 
 

Team india chief coach Ravi Shastri said, Look at your career before commenting on Dhoni
धोनी और विराट

55 वर्षीय शास्त्री ने कहा, 'धोनी पर कमेंट करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए। इस पूर्व कप्तान में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है और यह टीम की जिम्मेदारी है कि वो इस खिलाड़ी का समर्थन करे।' शास्त्री कोलकाता में फेनेटिक खेल संग्रहालय में 2011 में वर्ल्ड कप विजेता रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाला बल्ला देख रहे थे। कोच ने कहा कि मौजूदा टीम की संस्कृति प्रदर्शन और गुणवत्ता पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'विकेट के पीछे और बल्ले से क्षमता, समझदारी और मैदान पर चपलता को देखते हुए कोई भी धोनी से बेहतर नहीं है।' शास्त्री ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, 'क्षेत्ररक्षण के मामले में यह फिलहाल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और शायद यही इसे अतीत की भारतीय टीमों से अलग करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india chief coach Ravi Shastri said, Look at your career before commenting on Dhoni
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 16 नवंबर से ईडन गार्डन में खेला जाएगा और नए कार्यकाल में यह शास्त्री की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी। उन्होंने कहा, 'यह टीम मैदान पर हमेशा जीतने के लिए उतरती है। हमें उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले हम डेढ़ महीने तक चलने वाली सीरीज जीतेंगे।' हार्दिक पांड्या को टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया है, जिस पर शास्त्री ने कहा, 'यह टीम किसी एक खिलाड़ी से नहीं है, हम एक साथ हारते हैं, एक साथ जीतते हैं।' गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ पहुंचे शास्त्री ने लगभग दो घंटे तक इस संग्रहालय को देखा जिसे खेल इतिहासविद बोरिया मजूमदार ने खोला है।

विज्ञापन
Team india chief coach Ravi Shastri said, Look at your career before commenting on Dhoni
रवि शास्त्री

सर डोनाल्ड ब्रेडमैन के 1948 के बल्ले के साथ स्टांस लेते हुए शास्त्री ने कहा, 'लकड़ी इतनी अच्छी है कि अब भी आप इसके साथ कुछ शॉट खेल सकते हो।' उन्होंने विराट कोहली के बल्ले की तुलना ब्रेडमैन के बल्ले से की और 2015 विश्व कप की टीम निदेशक की अपनी जर्सी और कैप संग्रहालय को दान में दी। वह उसेन बोल्ट से जुड़ी चीजों से काफी प्रभावित हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed