फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: रेणुका और राधा में किसे मिला फील्डर ऑफ द मैच का अवॉर्ड? कोच मुनीश बाली ने खुद किया खुलासा, वीडियो

Thu, 10 Oct 2024 12:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Oct 2024 12:02 PM IST
सार

दुबई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
T20 WC: Who got the fielder of the match award between Renuka and Radha? Coach Munish Bali revealed, video
रेणुका-बाली-राधा - फोटो : BCCI
भारतीय महिला टीम ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। अब टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच पर है। अब टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने फील्डर ऑफ द मैच के नाम का खुलासा किया है। इसका वीडियो भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साझा किया है।
T20 WC: Who got the fielder of the match award between Renuka and Radha? Coach Munish Bali revealed, video
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। गेंद और बल्ले, दोनों से खिलाड़ियों ने टीम को प्रभावित किया। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग भी चर्चा का विषय बनी रही। मैच के बाद फील्डिंग कोच ने फील्डर ऑफ द मैच के लिए खिलाड़ियों का चुनाव किया। 
T20 WC: Who got the fielder of the match award between Renuka and Radha? Coach Munish Bali revealed, video
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
बाली ने जिन खिलाड़ियों को चुना उनमें शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, सजीवन सजना और राधा यादव शामिल रहीं। फील्डिंग कोच ने राधा को फील्डर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा। भारतीय फील्डर ने चुस्ती दिखाते हुए शानदार कैच लपका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 WC: Who got the fielder of the match award between Renuka and Radha? Coach Munish Bali revealed, video
बाली-राधा - फोटो : BCCI
दरअसल, विश्मी गुणारत्ने ने क्रीज से निकलकर मारने की कोशिश की, जिससे गेंद सर्किल थोड़ी दूरी पर हवा में ऊंची उठ गई। प्वॉइंट पर खड़ी राधा ने पीछे मुड़कर भागना शुरू कर दिया और अंत तक गेंद पर नजर बनाए रखी। उन्होंने फुल लेंथ डाइव मारकर गेंद को लपक लिया। इसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
T20 WC: Who got the fielder of the match award between Renuka and Radha? Coach Munish Bali revealed, video
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : @BCCIWomen
दुबई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में चार अंक हैं और नेट रनरेट +0.576 का हो गया है। वहीं, श्रीलंका तीन मैचों में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed