फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: धोनी से बिछड़े रैना तो विराट और डिविलियर्स भी अलग हुए, आईपीएल में अब नहीं दिखेंगी ये चार जोड़ियां

Wed, 16 Mar 2022 11:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 11:17 AM IST
सार

आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है, लेकिन अब इस लीग में धोनी-रैना और विराट-डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को याराना नहीं दिखेगा। क्रुणाल और हार्दिक भी पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
Suresh Raina-MS Dhoni and Virat-de villiers these pairs will not be seen in IPL anymore
आईपीएल की ये चारों जोड़ियां अब अलग हो चुकी हैं - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी कई मायनों में खास रहने वाला है। दो नई टीमों के आने से लीग का रोमांच बढ़ेगा। इसके अलावा कई खिलाड़ी एक से दूसरी टीम में गए हैं। इससे सभी टीमें नए रूप में दिखेंगी। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों की जोड़ी भी अलग हो चुकी है। अब आईपीएल में रैना और धोनी की जोड़ी कभी नहीं देखने को मिलेगी। चेन्नई के फैंस के लिए यह खबर निराशा फैलाने वाली है, लेकिन यह अकेली जोड़ी नहीं है, जो इस आईपीएल से अलग हो रही है। 


आईपीएल में अब रैना-धोनी के अलावा विराट-डिविलियर्स, क्रुणाल-हार्दिक और राशिद-वार्नर की जोड़ी भी नहीं दिखेगी। ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से साथ खेल रहे थे। आईपीएल में इनकी दोस्ती फैंस को बेहद पसंद आती थी, लेकिन अब इन खिलाड़ियों का याराना फिर कभी नहीं दिखेगा। हार्दिक और क्रुणाल तो पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। 

12 साल साथ रहे रैना और धोनी

Suresh Raina-MS Dhoni and Virat-de villiers these pairs will not be seen in IPL anymore
धोनी-रैना - फोटो : file
चेन्नई के लिए सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी 12 साल तक साथ में आईपीएल खेले। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों ने साथ में काफी रन बनाए, कई ऐतिहासिक साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड भी बनाए। धोनी की हर रणनीति का पहला मोहरा रैना ही होते थे। उनसे गेंदबाजी कराना हो या अटपटी जगह पर फील्डिंग में खड़ा करना। धोनी हर बार रैना पर आंख बंद करके रैना पर भरोसा करते थे और रैना हर बार उस भरोसे पर खरे उतरे। 

धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शामिल हैं और इसमें रैना के रनों का अच्छा खासा योगदान है। इस बार मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने रैना को नहीं खरीदा है। अब उनके आईपीएल में वापस आने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो चुकी है। चेन्नई के फैंस को रैना और धोनी की जोड़ी अब कभी नहीं दिखेगी। 

कोहली से जुदा हुए डिविलियर्स 

Suresh Raina-MS Dhoni and Virat-de villiers these pairs will not be seen in IPL anymore
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी भी अब आईपीएल में कभी देखने को नहीं मिलेगी। ये दोनों 11 साल तक साथ में खेले। इस दौरान डिविलियर्स और विराट ने साथ में कई बेहतरीन साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी विराट कोहली और डिविलियर्स के बीच ही हुई है। इन दोनों ने नाबाद 215 रनों की साझेदारी की थी। इसके अलावा भी इस जोड़ी के नाम कई रिकॉर्ड हैं। 

डिविलियर्स विदेशी खिलाड़ी हैं, लेकिन भारत में उनकी लोकप्रियता कई बड़े भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा है। खासकर बैंगलोर के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते थे, लेकिन अब उन्हें कभी भी डिविलियर्स आईपीएल में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे क्रुणाल और हार्दिक

Suresh Raina-MS Dhoni and Virat-de villiers these pairs will not be seen in IPL anymore
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या दोनों भाइयों को रिटेन नहीं किया गया - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से साथ में खेलने वाले हार्दिक और क्रुणाल भी अब आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे। ये दोनों भाई बड़ौदा की टीम के लिए भी साथ में क्रिकेट खेलते थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस और भारत के लिए भी साथ में खेले। अब पहली बार ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। आईपीएल 2022 में हार्दिक गुजरात की टीम के कप्तान हैं, लेकिन क्रुणाल लखनऊ के लिए खेलेंगे। क्रुणाल और हार्दिक ने भी अपने छोटे से करियर में कुछ अच्छी साझेदारियां की हैं। इन दोनों ने मिलकर मुंबई को कई मैच जिताए हैं, लेकिन मुंबई के फैंस को अब 'पांड्या ब्रदर्स' की जोड़ी भी देखने को नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन

वार्नर और राशिद खान भी हुए जुदा

Suresh Raina-MS Dhoni and Virat-de villiers these pairs will not be seen in IPL anymore
राशिद और वार्नर दोनों को रिटेन नहीं किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और अफगानिस्तान के राशिद खान की जोड़ी भी अब आईपीएल में नहीं देखने को मिलेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार पांच साल तक साथ खेलने वाले ये दोनों खिलाड़ी अब इस टीम से अलग हो चुके हैं। राशिद अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जबकि वार्नर एक बार फिर दिल्ली के लिए खेलते दिखेंगे। वार्नर और राशिद ने साथ में कोई साझेदारी तो नहीं की, लेकिन साथ मिलकर हैदराबाद के लिए कई मैच जरूरी जीते हैं। 

हैदराबाद की कप्तानी करते हुए वार्नर ने राशिद को एक खिलाड़ी के रूप में निखारा और राशिद ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कभी भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया। अब वार्नर न तो कप्तान हैं और न ही उनका सबसे भरोसेमंद गेंदबाज उनके साथ हैं। वार्नर आईपीएल में पहली बार राशिद का सामना करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed