{"_id":"6ae2fd942121de1faa0955f0","slug":"steve-smith-injury-update-australia-batter-ruled-out-until-december-cricket-australia-confirms-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर: स्टीव स्मिथ की कब होगी मैदान पर वापसी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आया अपडेट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर: स्टीव स्मिथ की कब होगी मैदान पर वापसी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आया अपडेट
Thu, 29 Oct 2026 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:32 PM IST
सार
स्टीव स्मिथ गर्दन के जोड़ में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर में होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस ने वापसी करते हुए नाबाद 85 रन बनाए।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की वापसी के लिए दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक इंतजार करना होगा। स्कैन से पता चला है कि उन्हें 'सर्वाइकल फैसेट जॉइंट' (गर्दन के जोड़) में चोट लगी है। इस चोट के कारण अनुभवी बल्लेबाज को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे निर्णायक टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा।
पिछले हफ्ते गकेबेरहा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को गर्दन में दर्द महसूस हुआ। यह समस्या बनी रही और गर्दन की सीमित हलचल के कारण उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा, जो मंगलवार से शुरू हुआ है। इसके बाद में हुई मेडिकल जांच से चोट की प्रकृति साफ हो गई है और उनके ठीक होने के समय के बारे में भी स्पष्ट जानकारी मिल गई है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि 37 वर्षीय खिलाड़ी आगामी घरेलू सीरीज तक चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस दौरान उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) जारी रहेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'पिछले हफ्ते गेबेरहा में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को गर्दन में दर्द हुआ। बाद में एमआरआई स्कैन से 'सर्वाइकल फैसेट जॉइंट' में चोट की पुष्टि हुई। इस चोट और गर्दन की सीमित हलचल के कारण, वह मौजूदा टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिट नहीं थे। स्टीव का इलाज और रिहैबिलिटेशन जारी रहेगा। उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।'
विज्ञापन
स्मिथ के बाहर होने से जोश इंग्लिस के लिए टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता खुल गया। बुधवार को मिले इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दबाव में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिस 85 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी की मदद से मेहमान टीम ने 330/4 का स्कोर बना लिया है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में एक रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली है।
पिछले साल एशेज सीरीज के अंतिम मुकाबले के बाद यह इंग्लिस का पहला टेस्ट है। जल्दी सेट होने और दबाव का सामना करने की उनकी क्षमता की उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू रेनशॉ ने तारीफ की। रेनशॉ ने कहा कि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ठीक वही किया, जिसकी उस समय ऑस्ट्रेलिया को जरूरत थी।
रेनशॉ ने कहा, 'वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, हमने उन्हें कई व्हाइट-बॉल फॉर्मेट (वनडे और टी20) में ऐसा करते देखा है। आज जब हम मैदान पर उतरे, तो हम पर थोड़ा दबाव था क्योंकि हमने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वह बहुत सकारात्मक था। यह एकदम उनके अंदाज वाली पारी थी।'