फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 16 Mar 2022 06:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Mar 2022 06:46 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headline 16 March Today: Important and big news stories of 16 March updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headline 16 March Today: Important and big news stories of 16 March updates on Amar Ujala
बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स वैक्सीन। - फोटो : Amar Ujala

Child Vaccination: 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण आज से, दी जाएगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन, यहां जानें सबकुछ
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर आज से 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को केवल हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यों से निर्धारित केंद्रों पर समर्पित कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित करने और टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने को कहा है, ताकि बच्चों के टीकाकरण के दौरान टीकों के मिश्रण से बचा जा सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headline 16 March Today: Important and big news stories of 16 March updates on Amar Ujala
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान: भगत सिंह के गांव में शपथ ग्रहण समारोह आज, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को नवांशहर के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। समारोह दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा। पंजाब के राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headline 16 March Today: Important and big news stories of 16 March updates on Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

यूपी : आज शाह-नड्डा की योगी संग बैठक में साफ हो जाएगी भावी सरकार की तस्वीर
उत्तर प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर बुधवार को साफ हो जाएगी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छह दिन बाद गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पहली बैठक करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headline 16 March Today: Important and big news stories of 16 March updates on Amar Ujala
भारतीय महिला क्रिकेट टीम। - फोटो : बीसीसीआई

IND W vs ENG W Live: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, 2017 फाइनल का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
आज महिला वनडे विश्व कप में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम अपने तीन में से दो मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है। वहीं, इंग्लैंड की टीम को टूर्नामेंट में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। टॉस छह बजे होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed