चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात देकर आईपीएल 2018 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ सीएसके के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। इस मामले में वह आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पीछे छोड़ दिए। जानिए क्या है उनका खास रिकॉर्डः-
सुरेश रैना फिर बने IPL के बादशाह, विराट कोहली को पीछे छोड़ अपने नाम किया यह रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि पहले क्वालीफायर के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स दैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की फाफ डू प्लेसी की बेहतरीन पारी की बदौलत 5 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
बता दें कि इस जीत के साथ ही सुरेश रैना ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सुरेश रैना ने इस मुकाबले में 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। हालांकि चौथे ओवरी की तीसरी गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। दूसरे विकेट के लिए रैना और फाफ के बीच 24 रन की साझेदारी हुई।
आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अब तक 4948 रन बनाए हैं। वो इस मैच से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी में शुमार थे। मगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुरेश रैना ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने 175वें मैच में ऐसा करने में कामयाब हुए। वहीं, विराट ने 4998 रन बनाने के लिए 163 मैच खेले हैं। विराट की टीम आईपीएल से अब बाहर हो चुकी है। इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 173 मैचों में 4493 रन बनाकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
बता दें कि यदि आईपीएल के 11वें सीजन की बात की करें तो विराट और रैना दोनों खिलड़ियों में से किसी ने भी एक शतक नहीं लगाए हैं। मगर आईपीएल के इतिहास की यदि बात की जाए तो विराट ने साल 2016 में 4 शतक लगाए हैं जबकि सुरेश रैना केवल एक बार साल 2013 में शतक बनाने में कामयाब रहे हैं।