फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK की 'वन-मैन आर्मी' फाफ डू प्लेसी को मिला नया नाम, SRH की उम्मीदों को किया चकनाचूर

Wed, 23 May 2018 02:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
faf du plessis of chennai super kings gets new name against sunrisers hyderabad
फाफ डू प्लेसी

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सीएसके ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रोमांचक पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 5 गेंदें शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के 'वन मैन आर्मी' फाफ डू प्लेसी को मिला ये नया नाम, जानिए क्याः




 

faf du plessis of chennai super kings gets new name against sunrisers hyderabad
फाफ डू प्लेसी

चेन्नई की इस रोमांचक जीत में फाफ डू प्लेसी ने अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को जीताकर आईपीएल 2018 के फाइनल में जगह पक्की कराई। इस मुकाबले में फाफ ने  42 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

faf du plessis of chennai super kings gets new name against sunrisers hyderabad
फाफ डू प्लेसी
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले 140 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 50 रन के भीतर ही सीएसके के 4 जबकि 100 रन के भीतर 7 विकेट गिर चुके थे। मगर ओपनर बल्लेबाज फाफ ने शुरू से लेकर आखिरी ओवर तक पिच पर डटे रहे और 'वन मैन आर्मी' बनकर टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें चेन्नई के 'द वॉल' नाम से संबोधित करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
faf du plessis of chennai super kings gets new name against sunrisers hyderabad
फाफ डु प्लेसिस

गौरतलब है कि सीएसके बल्लेबाजी के दौरान पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शेन वॉटसन (0) के रूप में बड़ा झटका दिया। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए लेकिन एक छोड़ पर फाफ टिके रहे। शुरुआत में तो उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ खोले और छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाकर आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुंचाई।
 

विज्ञापन
faf du plessis of chennai super kings gets new name against sunrisers hyderabad
फाफ डू प्लेसी - फोटो : ipl

बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में फाफ डू प्लेसी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से 14 मैचों में से सिर्फ 5 मैचों में अपना योगदान दिया। उन्होंने 5 मैचों में कुल मिलाकर 152 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed