{"_id":"5a084ec24f1c1bd7538bce14","slug":"sunil-narine-creates-history-in-t-20-cricket-by-taking-300-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टी-20 क्रिकेट में 'तिहरा शतक' जड़ने वाले सुनील नरेन बने पहले स्पिनर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 क्रिकेट में 'तिहरा शतक' जड़ने वाले सुनील नरेन बने पहले स्पिनर
Mon, 13 Nov 2017 01:48 PM IST
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील नरेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने टी-20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। नरेन टी-20 क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर के गेंदबाज हो गए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दसवें मैच में ढाका डायनामाइट्स के गेंदबाज नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को सिलहट सिक्सर्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
2 of 5
सुनील नरेन
- फोटो : ESPN
नरेन ने मैच में 4 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। इन तीन विकेटों के साथ नरेन टी-20 मैचों के रिकॉर्ड बुक में पहुंच गए। नरेन ने टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हो गए हैं। नरेन के कुल 301 विकेट हो गए हैं। नरेन ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 11 टीमों के खिलाफ 252 मैच में 301 विकेट ले चुके हैं।
3 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
इस फार्मेट में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 19 टीमों के खिलाफ अब तक इस फार्मेट में 387 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लसित मलिंगा
श्रीलंका के तूफानी गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम टी-20 में 325 विकेट हैं। मलिंगा को इस फार्मेट का घातक गेंदबाज माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
अमित मिश्रा
भारत की ओर से इस फार्मेट में सबसे ज्यादा विकेट अमित मिश्रा ने लिए हैं। मिश्रा के नाम 211 विकेट हैं। विकेट लेने के मामले में मिश्रा 15 वें नंबर पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।