{"_id":"5a0947634f1c1bca678bb0c9","slug":"mohammad-azharuddin-feels-ms-dhoni-can-play-till-2019-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बताया, कब तक क्रिकेट खेलेंगे एमएस धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बताया, कब तक क्रिकेट खेलेंगे एमएस धोनी
Mon, 13 Nov 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि एमएस धोनी 2019 वर्ल्ड कप तक क्रिकेट खेल सकते हैं। अजहर ने खलीज टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं पता कि धोनी के दिमाग में क्या चल रहा है, इसलिए कुछ कह नहीं सकता। मुझे लगता है कि यह फैसला उन पर छोड़ देना चाहिए कि वो कब तक क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं। ऐसी संभावना है कि वो 2019 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे।'
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में धोनी की धीमी बल्लेबाजी के बाद यह सवाल उठने लगे थे। टीम इंडिया को इस मैच में 40 रन से शिकस्त झेलना पड़ी थी।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजित अगरकर ने धोनी को टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी थी जबकि वीवीएस लक्ष्मण ने कहा था कि विकेटकीपर बल्लेबाज को युवाओं के लिए जगह बनाना चाहिए। धोनी ने हाल ही में अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि सभी के अपने-अपने विचार हैं और उनकी इज्जत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
अजहरुद्दीन के अलावा सौरव गांगुली, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने धोनी का खुलकर समर्थन किया था। अब इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी जुड़ गया है। 54 वर्षीय हैदराबादी क्रिकेटर का मानना है कि पूर्व कप्तान धोनी को एक और वर्ल्ड कप खेलने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'धोनी को 2019 वर्ल्ड कप तक खेलने देना चाहिए ताकि अच्छे से संन्यास ले सके।'
विज्ञापन
5 of 5
team india
- फोटो : ndtv
इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर अजहर ने कहा, 'मेरे विचार से होना चाहिए, लेकिन इसे ध्यान में इसलिए नहीं रखा जाएगा क्योंकि यह मामला कुटनीतिक स्तर पर है। दोनों देशों के उच्च अधिकारी ही इसी पर निर्णय लेंगे। कई मामले हैं। खेल एक चीज है, लेकिन अंत में कई ऐसे मामले हैं जैसे सुरक्षा और अन्य। इसलिए सभी पर ध्यान दिया जाएगा। ऐसे में सीरीज होना आसान नहीं है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।