फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट कोहली इस दशक के सबसे प्रभावशाली एकदिवसीय भारतीय खिलाड़ी'

Thu, 10 Dec 2020 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Dec 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Virat Kohli has been most impactful ODI player for India in this decade
विराट कोहली - फोटो : social media
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि मैच जिताऊ प्रदर्शन के मामले में कप्तान विराट कोहली पिछले 10 वर्षों में भारत के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। भारत के लिए 2008 में पदार्पण करने वाले कोहली पिछले एक दशक में सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर उभरे है। 



 
Sunil Gavaskar says Virat Kohli has been most impactful ODI player for India in this decade
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

उन्होंने हाल में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वन-डे में सबसे तेजी से 12,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। गावस्कर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखते है तो निश्चित रूप से वह विराट कोहली होंगे। रनों का पीछा करते हुए उनके प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने बहुत सारे मैच जीते है।'

Sunil Gavaskar says Virat Kohli has been most impactful ODI player for India in this decade
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @BCCI

गावस्कर ने कहा, 'मैं सिर्फ रन और विकटों की संख्या की जगह खिलाड़ी के प्रभाव को देखता हूं और इस मामले में आपको मानना होगा कि यह दशक विराट कोहली का है। भारतीय टीम के द्वारा जीते गए मैचों पर उनका प्रभाव बहुत ज्यादा रहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Virat Kohli has been most impactful ODI player for India in this decade
MS Dhoni - फोटो : सोशल मीडिया

गावस्कर के विचार से हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन इत्तेफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी इस दशक के सबसे अधिक प्रभाव वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। धोनी ने इस साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Virat Kohli has been most impactful ODI player for India in this decade
मैथ्यू हेडन

हेडन ने कहा, 'यह काफी महत्वपूर्ण और अहम है कि धोनी ने विश्व कप और चैम्पियंस ट्राफी का खिताब जीता। मेरे लिए विश्व कप का खिताब मील के पत्थर की तरह है।' उन्होंने कहा, 'जब बात विश्व कप की आती है तो आपको अच्छा कप्तान के साथ मध्यक्रम में शांत और दमदार खिलाड़ी भी चाहिये जो खूबी उनमें थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed