Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   David Warner Backs Usman Khawaja, Questions 2018 Sandpapergate Investigation

क्या सैंडपेपरगेट में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी?: वॉर्नर ने तोड़ी चुप्पी; ख्वाजा का समर्थन कर खोले कई राज

Mon, 09 Nov 2026 02:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 02:40 PM IST
सार

उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में सैंडपेपरगेट को लेकर किए गए खुलासों का डेविड वॉर्नर ने समर्थन किया है। वॉर्नर ने 2018 की जांच को जल्दबाजी में की गई अधूरी प्रक्रिया बताया और सवाल उठाया कि ख्वाजा से पूछताछ क्यों नहीं हुई। उन्होंने अपनी बेटियों को इस विवाद के बारे में बताने का अनुभव भी साझा किया।

विज्ञापन
David Warner Backs Usman Khawaja, Questions 2018 Sandpapergate Investigation
उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद पर उस्मान ख्वाजा के नए खुलासों का खुलकर समर्थन किया है। ख्वाजा ने अपनी आने वाली आत्मकथा 'सब्र' में दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बारे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को जानकारी थी और पूरी टीम इसमें शामिल थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि इस मामले में सिर्फ वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को ही सजा क्यों मिली, जबकि टीम के बाकी सदस्य भी इस गलत काम के लिए जिम्मेदार थे।

विज्ञापन


ख्वाजा के इन खुलासों के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर सैंडपेपरगेट पर बहस शुरू हो गई है। अब वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर ख्वाजा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा ने जो कुछ भी बताया है, वह पूरी तरह सही है। वॉर्नर ने 2018 में हुई जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और उसे जल्दबाजी में की गई अधूरी जांच बताया। 
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर के वीडियो के साथ कैप्शन
वीडियो के कैप्शन में वॉर्नर ने लिखा, 'कुछ चीजें क्रिकेट से भी बड़ी होती हैं। यह पुरानी चोटों को फिर से कुरेदने के बारे में नहीं है। यह स्वीकार करने के बारे में है कि कुछ घाव कभी ठीक ही नहीं हुए। मैं अपने भाई उस्मान ख्वाजा के साथ खड़ा हूं। अपनी सच्चाई बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है, खासकर तब जब लोग चाहते हों कि आप चुप रहें। समय बीत जाने का मतलब यह नहीं है कि जवाबदेही खत्म हो गई। सवाल पूछने को पुरानी दुश्मनी पालना नहीं समझना चाहिए। सम्मान, ईमानदारी और जवाबदेही। किसी को भी बस यही चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)


 

Trending Videos

David Warner Backs Usman Khawaja, Questions 2018 Sandpapergate Investigation
कमिंस और स्मिथ - फोटो : IANS
'तुमने जो कहा, वह 100 फीसदी सही है'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए जाने के बाद वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था। वॉर्नर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। अब ख्वाजा की किताब में किए गए खुलासों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने अपने पूर्व साथी का साथ दिया।

वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘तुमने जो कुछ कहा है, वह 100 फीसदी सही है। अब हर किसी को सच्चाई पता है। यह बात सामने आ चुकी है। लोग इसके बारे में जानना चाहते थे और तुमने सामने आकर यह बात कह दी।’ वॉर्नर ने कहा कि ख्वाजा ने अपनी बात रखकर वह सच्चाई सामने रखी है, जिसे लोग जानना चाहते थे। उनके मुताबिक, इस मामले में अब ध्यान उस व्यक्ति पर सवाल उठाने के बजाय जवाबदेही तय करने पर होना चाहिए, जिसने सामने आकर सवाल पूछे हैं।

David Warner Backs Usman Khawaja, Questions 2018 Sandpapergate Investigation
बैनक्रॉफ्ट - फोटो : ANI
आठ साल बाद खुलासे पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
ख्वाजा की किताब में किए गए खुलासों के बाद कुछ लोगों ने उनके सामने आने के समय पर सवाल उठाए थे। इस पर वॉर्नर ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि ख्वाजा ने आठ साल बाद यह सब क्यों बताया और क्या यह सिर्फ किताब बेचने के लिए किया गया है।

वॉर्नर ने कहा, 'अब लोग पूछ रहे हैं कि आठ साल बाद क्यों? वे किताब बेचने की बात कर रहे हैं। क्या यह ब्रिस्बेन की कोई खबर है? यह वही है, जिस पर उस्मान विश्वास करता है। क्या उसने उस दिन के बाद से अब तक की हर एक बात लिखी है?' वॉर्नर का कहना था कि ख्वाजा ने जो कुछ भी अपनी किताब में लिखा है, वह उनका नजरिया और उनका अनुभव है। ऐसे में उनके खुलासों के समय पर सवाल उठाने के बजाय उन बातों की जांच होनी चाहिए, जिनका उन्होंने जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed