फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप से पहले धोनी की तारीफ में गावस्कर ने पढ़े कसीदे

Fri, 03 May 2019 07:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 03 May 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says ms dhoni contribution will be massive for India in icc world cup 2019 
धोनी-गावस्कर - फोटो : pti

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि विश्व कप में भारत के अभियान में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका काफी अहम होगी। 


 

Sunil Gavaskar says ms dhoni contribution will be massive for India in icc world cup 2019 
ms dhoni

धोनी ने IPL के मौजूदा सत्र में 11 मैचों में 358 रन बनाए हैं। गावस्कर का मानना है कि 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में धोनी बड़े स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा, 'हमारे पास शीर्ष क्रम में तीन बेहतरीन बल्लेबाज हैं। यदि वे नहीं चल सके तो धोनी चौथे या पांचवें नंबर पर बड़ा अंतर पैदा करेंगे।'    

Sunil Gavaskar says ms dhoni contribution will be massive for India in icc world cup 2019 
सुनील गावस्कर

गावस्कर यहां से 40 किलोमीटर दूर श्री सत्य साई संजीवनी अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड केयर सेंटर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित तबके के 34 बच्चों के दिल के आपरेशन का खर्च उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says ms dhoni contribution will be massive for India in icc world cup 2019 
सुनील गावस्कर

गावस्कर ने कहा, 'हमने धोनी की विकेटकीपिंग काबिलियत देखी लेकिन विकेट के ठीक पीछे से वह स्पिनरों और दूसरे गेंदबाजों को बताते हैं कि कहां गेंद डालनी है और उसके अनुसार कैसे फील्ड लगानी है।'    

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says ms dhoni contribution will be massive for India in icc world cup 2019 
विराट कोहली - फोटो : pti

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली डीप में या लॉन्ग ऑन लॉन्ग ऑफ से यह नहीं देख पाते होंगे कि बैकवर्ड प्वाइंट का फील्डर थोड़ा दाहिने या बायें हो गया है या स्क्वेयर लेग के फील्डर की जगह बदली है । धोनी निश्चित तौर पर कोहली के पूरे समर्थन के साथ ये बदलाव करते हैं।' उन्होंने कहा कि धोनी विश्व कप 2011 जीत चुके हैं और इससे उनका अनुभव और कीमती हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed