फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर ने भड़कते हुए कहा- केएल राहुल की करो छुट्टी, इस बल्लेबाज को दो मौका

Fri, 07 Dec 2018 01:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar says KL Rahul should be dropped if he fails to score in second inning
सुनील गावस्कर और केएल राहुल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल के लगातार जारी खराब प्रदर्शन को लेकर बार फिर सवाल खड़े कर दिए है। गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर राहुल दूसरी पारी में भी रन नहीं बना पाते तो उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए।


 

sunil gavaskar says KL Rahul should be dropped if he fails to score in second inning
केएल राहुल

गौरतलब है कि चार मैचौं की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय पारी का आगाज करने उतरे केएल राहुल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान राहुल सिर्फ आठ गेंदों का ही सामना कर सके। राहुल जोश हेजलवुड की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। थर्ड स्लिप में खड़े एरोन फिंच ने उनका कैच लपका।

sunil gavaskar says KL Rahul should be dropped if he fails to score in second inning
सुनील गावस्कर

इसके बाद गावस्कर ने कहा, 'अगर केएल राहुल मैच की दूसरी पारी में भी रन बनाने में असफल रहते हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि इस खिलाड़ी में आत्मविश्वास की कमी है। राहुल लगातार एक्रास द लाइन खेलने की कोशिश कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब खेलने के के बाद भी राहुल ने अपनी गलतियां नहीं सुधीरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil gavaskar says KL Rahul should be dropped if he fails to score in second inning
केएल राहुल

गावस्कर ने कहा, 'लाल गेंद का क्रिकेट एक अलग तरह का क्रिकेट है और केएल राहुल जिस तरह के शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं वो सभी सफेद गेंद के शॉट हैं। टेस्ट में राहुल की बल्लेबाजी में कई टेक्निकल कमियां भी नजर आ रही हैं।'

विज्ञापन
sunil gavaskar says KL Rahul should be dropped if he fails to score in second inning
मयंक अग्रवाल

इस दौरान जब गावस्कर से पूछा गया कि केएल राहुल की जगह किसे मौका दिया जा सकता है, तो उन्होंने मयंक अग्रवाल का नाम लिया। गावस्कर ने कहा ऑस्ट्रेलिया में बेशक 18 खिलाड़ियों का दल गया है, लेकिन उनमें से सिर्फ 13 को ही मैच खेलने का मौका मिलेगा। बाकी पांच खिलाड़ी नेट बॉलर बनकर वापस आ जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed