{"_id":"5c0a1dd8bdec22417c729074","slug":"telangana-assembly-elections-2018-superstars-cast-their-votes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनाव: सुपरस्टार्स पहुंचे वोट डालने, नागार्जुन से लेकर अल्लू अर्जुन तक दिखे कतार में ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना चुनाव: सुपरस्टार्स पहुंचे वोट डालने, नागार्जुन से लेकर अल्लू अर्जुन तक दिखे कतार में
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना चुनाव: वोट डालने के लिए फिल्मस्टार्स कतार में लगे (नागार्जुन और अल्लू अरविंद)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 119 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। यहां सुबह 11 बजे तक 23 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। आम लोगों के अलावा फिल्म स्टार्स भी मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली सहित कई अभिनेता और निर्देशक वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। इन्हें देखकर कतार में खड़े दूसरे लोग भी अपनी खुशी रोक नहीं पाए। इनके चेहरों की चमक इसे साफ बयां भी कर रही थी। इन स्लाइड्स में देखिए कौन कौन से स्टार्स मतदान करने पहुंचे थे।
वोट डालने पहुंचे अल्लू अरविंद
- फोटो : ANI
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स पर बूथ नंबर 152 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए वह कतार में लगे रहे। उन्हें देखकर आसपास खड़े लोगों चेहरे बता रहे थे कि वो कितने खुश हैं। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन से उनकी तस्वीर भी ले रहे थे।
वोट डालने पहुंचे नागार्जुन
- फोटो : ANI
इसके अलावा साउथ के एक और सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखे। वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में बूथ नंबर 151 पर मतदान के लिए अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर चिरंजीवी
- फोटो : ANI
एक और सुपरस्टार चिरंजीवी भी लाइन में लगकर वोट डालते नजर आए। वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में 148 नंबर बूध पर वोट डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन
वोट डालने के बाद एसएस राजामौली ने दिया संदेश
- फोटो : Twitter
बाहुबली के डायरेक्टर एस राजामौली भी ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने बकायदा ट्वीट कर कहा- मैंने अपना कर्तव्य पूरा किया, क्या आपने किया।