{"_id":"66fb765bc848e423af0c718b","slug":"sunil-gavaskar-not-happy-with-india-strategy-of-changing-virat-kohli-batting-position-vs-bangladesh-ind-vs-ban-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'जिस खिलाड़ी ने 9000 रन बनाए...', कानपुर टेस्ट में भारत की इस रणनीति से नाराज हैं गावस्कर, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'जिस खिलाड़ी ने 9000 रन बनाए...', कानपुर टेस्ट में भारत की इस रणनीति से नाराज हैं गावस्कर, जानें
भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को शानदार बल्लेबाजी की। बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से धुल जाने के बाद भारत को खेल को नतीजे तक ले जाने के लिए एक आउट-ऑफ-द-बॉक्स प्रदर्शन की आवश्यकता थी और टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में कुछ वैसा ही प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने पहले बांग्लादेश को 233 के स्कोर पर समेट दिया था और फिर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाए और फिर 52 रनों की बढ़त के साथ पारी घोषित की। इसी के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन दर्ज किए।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
भारत ने दिन का शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर सुनील गावस्कर टीम के बल्लेबाजी क्रम से नाखुश थे। जब भारत ने पारी में दूसरे विकेट के रूप में यशस्वी जायसवाल को खो दिया, तो हर कोई विराट कोहली को देखने का इंतजार कर रहा था, जो टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि, तब सभी आश्चर्यचकित हो गए जब भारत ने ऋषभ पंत को भेजा और कोहली को ड्रेसिंग रूम में बैठाए रखा। हालांकि, एक और विकेट गिरने के बाद विराट को पांचवें नंबर पर भेजा गया।
3 of 4
सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा, 'आप उस व्यक्ति को नीचे भेज रहे हैं और बैटिंग पोजिशन बदल रहे हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए लगभग नौ हजार रन बनाए।' पंत जहां 11 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए, वहीं कोहली ने 35 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए और उन्हें शाकिब अल हसन ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस बार उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली सबसे तेज 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। कोहली ने 594वीं पारी में सचिन तेंदुलकर के पिछले रिकॉर्ड (623 पारी) को पीछे छोड़ा। कुमार संगकारा (648 पारियां) और रिकी पोंटिंग (650 पारियां) 27000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।