फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: अंपायर के इस फैसले पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा, डीआरएस लेकर दिया जवाब, देखें वीडियो

Mon, 30 Sep 2024 06:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

IND vs BAN: अंपायर के इस फैसले पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा, रिव्यू लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs BAN: Rohit Sharma got angry on this decision of umpire gave a befitting reply by taking a review video
रोहित-केटलब्रो - फोटो : @JioCinema
बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अंपायर के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते देखा गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, कानपुर टेस्ट के चौथे दिन हिटमैन और यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में तेजी से शुरुआत की थी। रोहित अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, तभी अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
IND vs BAN: Rohit Sharma got angry on this decision of umpire gave a befitting reply by taking a review video
अंपायर के फैसले पर बिफरे रोहित - फोटो : @JioCinema
अंपायर के फैसले पर फूटा रोहित का गुस्सा
बांग्लादेश के कप्तान ने चौथा ओवर स्पिनर मेहदी हसन मिराज को थमाया। रोहित ने उनका स्वागत चौके के साथ किया। हिटमैन अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, तभी ऑफ स्टंप की तरफ जाती गेंद उनके पैड पर लगी। इस पर बांग्लादेशी गेंदबाज ने अपील की और मैदानी अंपायर  रिचर्ड केटलब्रो ने उन्हें आउट दे दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इस पर रिव्यू ले लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। बॉल ट्रैकिंग सिस्टम में गेंद लेग स्टंप को मिस करती दिखी।

 
IND vs BAN: Rohit Sharma got angry on this decision of umpire gave a befitting reply by taking a review video
मिराज ने लिया रोहित का विकेट - फोटो : @JioCinema
अगली गेंद पर बोल्ड हुए कप्तान
रिप्ले के बाद रोहित शर्मा गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने हवा में अपना बल्ला झटका। उन्हें देखकर लगा कि वह समय की बर्बादी से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि अगली ही गेंद पर मेहदी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Rohit Sharma got angry on this decision of umpire gave a befitting reply by taking a review video
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
भारत ने सोमवार को बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर ढेर की और आक्रमण रुख अपनाकर तेजी से रन बनाना शुरू किया। भारत ने अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत ने इस तरह बांग्लादेश से 52 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की जिससे भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 26 रन पर रोका। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 26 रन पीछे चल रही है। स्टंप के समय शादमान इस्लाम सात रन और मोमिनुल हक खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारत और बांग्लादेश के बीच अब एक दिन का खेल शेष बचा है और भारतीय टीम की नजरें इस मैच का नतीजा निकालने पर टिकी हुई है। दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश में धुलने के बाद लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अब यह मुकाबला रोमांचक हो गया है। भारत की कोशिश पांचवें दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी जल्द से जल्द समेटने की होगी, जबकि मेहमान टीम हर हाल में भारत को क्लीन स्वीप से रोकने की कोशिश करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed