फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान रॉयल्स के साथ फिर जुड़ सकते हैं स्टीव स्मिथ, कप्तानी पर मंडराया संकट

Sun, 06 Jan 2019 03:54 PM IST
मोना नारंग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 06 Jan 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
steve smith may not becomes captain of rajasthan royals in ipl 2019
स्टीव स्मिथ

आईपीएल सीजन-12 के लिए सभी आठ टीमों का स्क्वाड फाइनल हो चुका है। खास बात यह है कि इस बार आईपीएल में बॉल टेंपरिंग मामले दोषी पाए गए स्टीव स्मिथ भी शिरकत कर सकते हैं। हालांकि इस बार स्मिथ के हाथों से कप्तानी छिन सकती है।

steve smith may not becomes captain of rajasthan royals in ipl 2019
स्टीव स्मिथ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल आगामी सीजन में स्टीव स्मिथ वापसी तो कर सकते हैं लेकिन उनके पास टीम की कमान नहीं होगी। स्मिथ को कप्तानी से हटाने के दो कारण बताए जा रहे हैं। इसका पहला कारण संभवत: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से उनके कप्तानी करने पर लगाया गया दो साल प्रतिबंध हो सकता है।

steve smith may not becomes captain of rajasthan royals in ipl 2019
स्टीव स्मिथ और शेन वाटसन

बीसीसीआई ने पिछली बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ और डेविड वॉर्नर को आईपीएल में खेलने की इजाजत देने के बावजूद नहीं खिलाने का फैसला किया था। ऐसे में इस बार भी बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी टीमों को उन्हें कप्तानी नहीं दिये जाने को कह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
steve smith may not becomes captain of rajasthan royals in ipl 2019
स्टीव स्मिथ - फोटो : ipl official web

स्मिथ आईपीएल के शुरुआती मैच शायद नहीं खेल सकेंगे। इस वजह से भी उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बैन खत्म होने के बाद उन्हें वर्ल्ड कप वनडे टीम में चुना तो ऐसे में स्मिथ पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित सीरीज में हिस्सा ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
steve smith may not becomes captain of rajasthan royals in ipl 2019
अजिंक्य रहाणे

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी एक बार फिर अजिंक्य रहाणे निभाते नजर आएंगे। बता दें कि रहाणे की कप्तानी में टीम पिछली बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी। उस बॉल टेंपरिंग प्रकरण में घिरे रहने की वजह से स्मिथ टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed