30 दिसंबर 2018 को रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से रोहित-ऋतिका को पूरे देश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। रोहित शर्मा की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी अपने कप्तान को पिता बनने पर बधाई दी।
रोहित शर्मा ने शेयर की बहुत प्यारी फोटो, बेटी के नाम का किया खुलासा
रोहित को जैसे ही बेटी के जन्म की खबर मिली, वह मुंबई के लिए रवाना हो गए। इसके चलते उन्होंने सिडनी टेस्ट से किनारा किया। हालांकि, रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में वापसी करेंगे।
बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत 12 जनवरी से होगी। बहरहाल, पिता बनकर बेहद खुश रोहित ने अपनी बेटी का एक प्यारा फोटो शेयर किया और इसमें बेबी के नाम का खुलासा किया है।
रोहित ने पत्नी ऋतिका और बेटी के साथ एक बहुत ही रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बेटी का नाम बताया। रोहित-ऋतिका ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है। फोटो के साथ रोहित ने कैप्शन लिखा, 'मैंने आखिरी रात बिताई। आपके पास आने वाली आखिरी फ्लाइट पर। पूरा दिन लिया। आपके पास आने का रास्ता बनाने की कोशिश की। बेबी समायरा, यह वीडियो कभी भी मेरे रोंगटे खड़े करने से चूकेगा नहीं।'
I spent last night
On the last flight to you ❤️
Took a whole day up
Trying to get way up
Baby Samaira ❤️https://t.co/xR2fjlvwOr This video never fails to give me goosebumps @adamlevine pic.twitter.com/XPNtfwS4qX
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ मैच खेले। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट क्लब में शानदार पारी खेली। अब वह वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके अपनी बेटी और फैंस को खुश करना चाहेंगे।