भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में चल रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार 21वां शतक लगाकर टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
57वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने इस शतक के साथ टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। स्मिथ अब सबसे तेज 21 टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शुमार हो गए हैं। स्मिथ ने सिर्फ 105 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जबकि सचिन ने एैसा करने के लिए 110 पारियां ली थीं।
इस रिकॉर्ड के साथ-साथ स्मिथ के नाम एक और रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 28 वर्षीय कप्तान ने 1993 के बाद एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे धीमा शतक जमाया है। यह रिकॉर्ड अब भी डेविड बून के नाम दर्ज है, जिन्होंने 284 गेंदों में शतक बनाया था।
सबसे तेज 21 टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 56 पारियों में ही 21 शतक जड़ दिए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भारत के सुनील गावस्कर का नाम है। उन्होंने 98 पारियां ली थीं। तीसरे नंबर पर स्मिथ और चौथे नंबर पर सचिन का नाम शामिल है। इस मायने में 57 टेस्ट खेलने के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सिर्फ 15 शतक ही बना पाए थे। फिलहाल 61 मैचों में उनके 18 शतक हैं।
तीसरे दिन तक के खेल में स्मिथ ने 326 गेंदों का सामना कर नाबाद 141 रन बनाए। इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 328 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त बनाई है। बहरहाल, गाबा के मैदान पर शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मार्क स्टोनमैन 19* और कप्तान जो रूट 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।