फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ नाबाद शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा रिकॉर्ड्स बुक में हुए हिट

Sun, 26 Nov 2017 09:07 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 26 Nov 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
cheteshwar pujara makes this records by cracking century at nagpur test 
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा ने नागपुर में शतकीय पारी खेलने के दौरान इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हो गए हैं। पुजारा से पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने 1000 से अधिक रन बनाए हैं। डीन एल्गर 1097 रनों के साथ टॉप पर हैं। पुजारा ने 2017 में 10 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 16 पारियों में 72 की औसत से 1045 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।     ` 

 
cheteshwar pujara makes this records by cracking century at nagpur test 
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
पुजारा ने टेस्ट करियर में 14 वां शतक लगाया। भारत में यह उनका 10 वां शतक है। एशिया में 13 वां तथा श्रीलंका के खिलाफ चौथा शतक है। इस साल पुजारा ने 4 शतक जड़ दिए हैं। मुरली विजय ने 8 माह बाद टेस्‍ट क्रिकेट में शतक जड़ते हुए वापसी की। बतौर ओपनर यह मुरली विजय का 10 वां शतक है। 
cheteshwar pujara makes this records by cracking century at nagpur test 
मुरली विजय - फोटो : Getty
भारत की तरफ से टेस्‍ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में मुरली विजय के नाम अब 10 शतक हो गए हैं। सबसे ज्यादा 33 शतक सुनील गावस्कर ने लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 22 शतक लगाए हैं। गौतम गंभीर ने 9 तथा नवजोत सिंह सिद्धू ने 8 शतक लगाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
cheteshwar pujara makes this records by cracking century at nagpur test 
मुरली विजय - फोटो : BCCI
नागपुर में मुरली विजय ने 128 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 121 रनों पर नाबाद हैं। इन दोनों के बीच दूसरे दिन 209 रनों की साझेदारी हुई। इस तरह दूसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने अब तक 9 बार शतकीय साझेदारी कर ली है। जो किसी भारतीय जोड़ी द्वारा सर्वाधिक है। मोहिंदर अमरनाथ और गावस्कर ने 8 तथा राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने 8 बार शतकीय साझेदारी की है। 
विज्ञापन
cheteshwar pujara makes this records by cracking century at nagpur test 
विराट कोहली
विराट कोहली नागपुर में अभी 54 रन पर नाबाद हैं। इस तरह एक कैलेंडर ईयर में विराट कोहली ने 19 बार 50 से अधिक का स्कोर कर लिया है। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने बतौर कप्तान 2006 में यह कारनामा किया था। सौरव गांगुली ने 2002 में 17 बार 50 से अधिक का स्कोर किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed