{"_id":"6ac4a9dde1549bba5506fd0f","slug":"suryakumar-yadav-dropped-from-mumbai-ranji-squad-teenage-star-ayush-mhatre-named-vice-captain-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार यादव मुंबई रणजी टीम से बाहर: 19 साल के इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सूर्यकुमार यादव मुंबई रणजी टीम से बाहर: 19 साल के इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 06 Oct 2026 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:27 PM IST
सार
सूर्यकुमार यादव को चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली है। सूर्य ने चयन के लिए खुद को उपलब्ध बताया था, इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना। वहीं 19 वर्षीय आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाया गया है। यशस्वी जायसवाल की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार
- फोटो : Mumbai
विस्तार
भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों में जगह नहीं बना पाने के बाद सूर्यकुमार यादव को अब मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से भी बाहर कर दिया गया है। मुंबई 11 अक्तूबर से चंडीगढ़ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सूर्यकुमार ने चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराया था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार ने मुंबई की चयन समिति को संदेश भेजकर अपनी उपलब्धता की जानकारी भी दी थी। हालांकि, चयनकर्ता उनकी रेड बॉल फॉर्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे।
विज्ञापन
Trending Videos
19 साल के आयुष म्हात्रे को उपकप्तानी
मुंबई ने इस मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है और युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहते हैं। म्हात्रे ने भारत को अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने वाली टीम की अगुआई की थी। हालांकि, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका अनुभव अभी सीमित है। उन्होंने दो साल में सिर्फ 13 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने अनुभवी सरफराज खान की जगह म्हात्रे पर नेतृत्व के लिए भरोसा जताया है।

पवार ने बताया सूर्य को क्यों नहीं मिली जगह
मुंबई के मुख्य चयनकर्ता रमेश पवार ने सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'वह निश्चित रूप से बड़े मैच के खिलाड़ी और मुंबई के लिए साबित प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि कुछ रेड बॉल के मैच खेलकर वह लय हासिल करें। सूर्यकुमार ने पिछले 18 महीनों से कोई लाल गेंद का मैच नहीं खेला है, इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ मैच खेलें और उसके बाद टीम में जगह बना सकें।'

यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुरुआती मुकाबले के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है और उन्हें 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले रणजी मुकाबला उनके लिए अहम मैच अभ्यास का मौका होगा। वहीं शार्दुल ठाकुर चोट के कारण शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। ट्रेनिंग के दौरान उनकी अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है।

म्हात्रे और लाड ने पास किया फिटनेस टेस्ट
म्हात्रे आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण करीब पांच महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्होंने और कप्तान सिद्धेश लाड ने हाल ही में बीकेसी इंडोर सुविधा में फिटनेस टेस्ट पास किया। दोनों ने अपनी मैच फिटनेस साबित करने के लिए कांगा लीग में भी हिस्सा लिया। दिव्यांश सक्सेना की भी मुंबई टीम में वापसी हुई है। प्री-सीजन में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें जगह मिली है। मुंबई 42 बार की रणजी चैंपियन है और इस बार एलीट ग्रुप डी में राजस्थान, तमिलनाडु, रेलवे, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के साथ है।

मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डी'सूजा, ओंकार तर्मले।