फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
94/2 (9 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 20(14)*
Shreyas Iyer 42 (21)
IND need 78 runs in 11.0 remaining overs

Live

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर दो विकेट पर 60 के पार, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर

Tue, 06 Oct 2026 09:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 09:28 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs West Indies 1st T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। आप यहां मुकाबले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
IND vs WI T20 Live Score: India vs West Indies Toss Scorecard Match Today Ekana Stadium Updates
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

09:28 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score:भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका अकील हुसैन ने दिया। उन्होंने सैमसन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।
09:08 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। अब सैमसन का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
विज्ञापन
08:56 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:43 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 171 के स्कोर पर ऑलआउट

वेस्टइंडीज ने लखनऊ में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया है। उनके लिए शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत की ओर से नमन धीर ने तीन विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और मयंक यादव ने एक-एक विकेट अपने किया।
08:35 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रदरफोर्ड का अर्धशतक बनाकर लौटे

शेरफेन रदरफोर्ड अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। 
08:22 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: स्प्रिंगर बने नमन धीर का शिकार

भारत को आठवां झटका नमन धीर ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल के हाथों शमार स्प्रिंगर को कैच कराया। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए अकील हुसैन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:16 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: सातवां झटका लगा

वेस्टइंडीज को सातवां झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने ईशान किशन के हाथों मैथ्यू फोर्ड को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब शमार स्प्रिंगर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
08:11 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: रोमारियो शेफर्ड आउट हुए

रोमारियो शेफर्ड को नमन धीर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए मैथ्यू फोर्ड आए हैं। 
08:07 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: पांचवां झटका लगा

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने रोस्टन चेज को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए रोमारियो शेफर्ड आए हैं।
08:02 PM, 06-Oct-2026

IND vs WI Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए शाई होप

शाई होप ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें नमन धीर ने अपना शिकार बनाया। अब शेरफेन रदरफोर्ड का साथ देने रोस्टन चेज आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed