अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक गेंदबाज हुए हैं। लेकिन सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीनों ही फॉर्मेट में श्रीलंकाई गेंदबाज ही अव्वल हैं।
2 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
टेस्ट और वन-डे में पहले से ही सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड महान मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज था। वहीं रविवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में कप्तान लसिथ मलिंगा 99 विकेट के साथ टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।
3 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलिंगा ने मैच में दो विकेट चटकाए लेकिन ग्रैंडहोम को बोल्ड करते ही वे 99 विकेट के साथ सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी को पीछे छोड़ा।
4 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे क्रिकेट को इसी साल अलविदा कहने वाले मलिंगा के अब 74 मैच की 74 पारियों में 19.53 की औसत से 99 विकेट हो गए हैं। इसमें उन्होंने 1 बार पांच विकेट भी लिए हैं। वहीं बात करें वन-डे और टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने की तो दोनों ही जगह श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ही नंबर 1 हैं।
5 of 6
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : social media
मुरलीधरन ने वन-डे में 350 मैच की 341 पारियों में 23।08 की औसत से 534 विकेट लिए थे। इस दौरान मुरलीधरन ने 10 बार पांच विकेट भी झटके थे। विकेटों के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के वसीम अकरम हैं जिन्होंने 502 विकेट लिए थे।