फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया अगले साल मार्च में खेलेगी ट्राई सीरीज, इन दो टीमों की मिलेगी कड़ी चुनौती

Sat, 18 Nov 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 18 Nov 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka announces tri nation T20I series India and Bangladesh will also participate
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

श्रीलंका क्रिकेट ने अगले साल घरेलू सीजन के लिए टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। टीम इंडिया और बांग्लादेश भी इस ट्राई सीरीज का हिस्सा होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे।  इसका मतलब है कि तीनों टीमें दो-दो मुकाबले खेलेगी। शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Sri Lanka announces tri nation T20I series India and Bangladesh will also participate
विजयी टीम इंडिया - फोटो : BCCI

श्रीलंका में ट्राई सीरीज 8 मार्च को शुरू होगी, जिसका फाइनल मैच 20 मार्च को खेला जाएगा। इसे मिनी एशिया कप भी माना जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। बता दें कि आखिरी बार ये तीनों टीमें किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक साथ साल 2016 वर्ल्ड टी20 में खेली थीं। 

Sri Lanka announces tri nation T20I series India and Bangladesh will also participate
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

2016 वर्ल्ड टी20 से पहले इन टीमों की भिड़ंत एशिया कप 2016 में भी हुई थी। उल्लेखनीय है कि दोनों टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया सबसे सफल रही। भारतीय टीम ने पहले एशिया कप का खिताब जीता और फिर इसके बाद वो वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल तक पहुंची। बता दें कि भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का नाम निदहास ट्रॉफी रखा गया है जो साल 1998 में भी खेली गई थी। ये श्रीलंका की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lanka announces tri nation T20I series India and Bangladesh will also participate
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA

इस सीरीज के कार्यक्रम जल्दी ही घोषित किया जाएगा। सीरीज श्रीलंका के 70 साल के स्वतंत्रता के जश्न का हिस्सा होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रेसीडेंट थिलन सुमतिपाला ने कहा, '70 साल एक लंबी यात्रा है, जिसे याद रखने और जश्न मनाने की जरुरत है। हमें खुशी है कि हमारे पड़ोसी जो इसी यात्रा को हमारे साथ साझा करते हैं, वो हमारे साथ इस जश्न में शामिल हो रहे हैं। हम सोचते हैं कि यह क्रिकेट के इतिहास में एक मील का पत्थर है और अच्छी चीजों के होने का शुभ संकेत है।'

विज्ञापन
Sri Lanka announces tri nation T20I series India and Bangladesh will also participate
टीम इंडिया - फोटो : bcci

बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने इस जश्न का हिस्सा बनने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही न्यौता मिला उन्हें उसे स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed