फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से ढका कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, देखिए तस्वीरें

Sat, 18 Nov 2017 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir, himachal pradesh and uttarakhand experienced heavy snowfall, change climate
Badrinath

हिमपात से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फबारी व रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर लेह व गुरेज राजमार्ग बंद हो गए हैं।

तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा

Jammu-Kashmir, himachal pradesh and uttarakhand experienced heavy snowfall, change climate
Badrinath
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नागनीधूरा, छिपलाकेदार की चोटियों पर शुक्रवार को हिमपात हुआ।
Jammu-Kashmir, himachal pradesh and uttarakhand experienced heavy snowfall, change climate
हिमाचल प्रदेश
​हिमाचल में शुक्रवार को रोहतांग दर्रे पर 25 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। जनजातीय क्षेत्रों केलांग, किन्नौर के कल्पा और मंडी के पर्वतीय क्षेत्र शिकारी देवी में सीजन का पहला हिमपात हुआ है।  शिमला में दोपहर को बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir, himachal pradesh and uttarakhand experienced heavy snowfall, change climate
हिमाचल प्रदेश
उधर, जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह तथा श्रीनगर-गुरेज राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Jammu-Kashmir, himachal pradesh and uttarakhand experienced heavy snowfall, change climate
हिमाचल प्रदेश
बर्फानी हवाओं से राज्य भर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed