फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC: गांगुली ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, बोले- बस विराट को करना होगा ये काम

Thu, 17 Jun 2021 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Jun 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Ideal to bat first in seaming conditions in WTC Final
सौरव गांगुली, टीम इंडिया - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर विराट कोहली टॉस जीते तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहिए क्योंकि विदेशी दौरों पर ऐसा करना टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा है। गांगुली को उम्मीद है कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतेगी लेकिन केन विलियमसन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड की टीम की गहराई और स्तर को देखते हुए ऐसा करना आसान नहीं होगा। गांगुली ने 'आज तक' से कहा, 'अगर आप रिकॉर्ड देखोगे और भारत के विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2020-2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर) तो पता चलेगा कि हमने हमेशा मैच तभी जीते हैं जब पहले बल्लेबाजी की है। यह आपकी पसंद है कि आप प्रतिकूल हालात में शुरुआत में ही दबाव का सामना करना चाहते हो या चौथी पारी का इंतजार करना चाहते हो।'


 

Sourav Ganguly says Ideal to bat first in seaming conditions in WTC Final
भारतीय टीम - फोटो : social media

उन्होंने कहा, '2002 में लीड्स में देखो या 2018 में दक्षिण अफ्रीका, हमने गेंदबाजी के अनुकूल हालात में पहले बल्लेबाजी की, शुरुआती दबाव का सामना किया, रन बनाए और इसी तरह मैच जीता जाता है।' गांगुली ने कहा, 'यहां तक कि मार्क टेलर या स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई टीमों ने भी तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में बमुश्किल ही पहले क्षेत्ररक्षण किया होगा। शायद कभी कभार जब विकेट में नमी हो।'

Sourav Ganguly says Ideal to bat first in seaming conditions in WTC Final
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @ICC

गांगुली ने कहा कि न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नई गेंद के तेज गेंदबाजी आक्रमण को विफल करना रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, 'रोहित और शुभमन को अच्छी शुरुआत देने की जरूरत हैं। उन्हें कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी जिससे चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत को उनके द्वारा तैयार मंच पर काम करने में मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Ideal to bat first in seaming conditions in WTC Final
टिम साउथी - फोटो : social media

गांगुली ने विलियमसन और टिम साउथी के बिना भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड की सराहना की। उन्होंने कहा, 'यह पिछले 30 से 35 साल की न्यूजीलैंड की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराया। उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। भारत की राह आसान नहीं होगी क्योंकि वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly says Ideal to bat first in seaming conditions in WTC Final
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने कहा, 'यह सिर्फ जीत नहीं है बल्कि यह है कि वे टीम के रूप में कितना मजबूत लग रहे हैं। उन्होंने विलियमसन, साउथी और जेमीसन के बिना जीत दर्ज की। मुझे नया खिलाड़ी विल यंग भी पसंद आया। उसने बर्मिंघम में स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के खिलाफ अच्छी पारी खेली। भारत को लय में आने में समय लगेगा क्योंकि उसने काफी मैच नहीं खेले हैं लेकिन यह अच्छा मुकाबला होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed