फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: कैमरा देख हाथ से खाना खा रही महिला ने उठाई चम्मच, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

Thu, 17 Jun 2021 06:37 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Viral Video Woman eating Food with Hand in marriage Video goes viral
महिला खाना खाते हुए - फोटो : Instagram/official_niranjanm87
हम भारतीय लोग खाने पीने के मामले में काफी शौकीन होते हैं। अक्सर शादी पार्टियों में लोग फंक्शन एन्जॉय करने कम और खाना खाने के लिए ज्यादा जाते हैं। शादी की पार्टियों में जैसे ही खाने का स्टॉल खुलता है वहां पर लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक साथ कई लोग खाने के ऊपर टूट पड़े हैं और खाने को लेकर आपस में ही छीना झपटी कर रहें हैं। इसी सिलसिले में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो ने खूब धूम मचा रखा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला हाथ से खाना खा रही थी कि उसी दौरान उसके पास कैमरामैन आ जाता है और उसके खाना खाते हुए का वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है। वीडियो को जो कोई भी देख रहा है उसकी हंसी नहीं रुक रही है। इसके अलावा इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी छेड़ दी है।
Viral Video Woman eating Food with Hand in marriage Video goes viral
महिला खाना खाते हुए - फोटो : Instagram/official_niranjanm87
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के पंडाल में एक महिला अपने हाथ से खाना खा रही है। महिला जैसे ही निवाला अपने मुंह में डालने के लिए आगे बढ़ाती है तभी एक कैमरामैन उसके खाना खाते हुए का वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है। कैमरे को देख महिला का निवाला उसके मुंह के पास रुक जाता है।  
Viral Video Woman eating Food with Hand in marriage Video goes viral
महिला खाना खाते हुए - फोटो : Instagram/official_niranjanm87
इसके बाद वह निवाले को नीचे थाली में रख देती है और चम्मच से खाना खाने लगती है। इस दौरान महिला काफी मजेदार रिएक्शन भी देती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई। कमेंट करते हुए कई लोग पूछ रहें हैं कि हाथ से खाने की प्रथा को शर्मनाक क्यों समझा जाता है? उनका कहना है कि शादियों और पार्टियों में हाथ से खाना कोई शर्म की बात नहीं है।

देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video Woman eating Food with Hand in marriage Video goes viral
महिला खाना खाते हुए - फोटो : Instagram/official_niranjanm87
प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों का कहना है - "कैमरामैन को महिला का इस तरह से वीडियो नहीं बनाना था। उसे शांति से खाना खाने देना चाहिए था।" इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल निरंजन्म नामक अकाउंट ने शेयर किया है। 
विज्ञापन
Viral Video Woman eating Food with Hand in marriage Video goes viral
महिला खाना खाते हुए - फोटो : Instagram/official_niranjanm87
वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसको 1 लाख 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को लगभग 4 हजार लोगों ने पसंद किया है। इसे देखने के बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी कर रहें हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed