{"_id":"6a959917da07c23a11005499","slug":"pakistan-opener-imam-ul-haq-could-face-disciplinary-action-pcb-conduct-a-probe-into-his-calf-muscle-injury-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमाम उल हक पर हो सकती कार्रवाई: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान चोट का किया बहाना? क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमाम उल हक पर हो सकती कार्रवाई: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान चोट का किया बहाना? क्या है पूरा मामला
Mon, 31 Aug 2026 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:39 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इमाम मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। उनकी चोट की गंभीरता को लेकर हालांकि सवाल उठ रहे हैं। अब पीसीबी इसकी जांच करवा रहा है।
विज्ञापन
इमाम उल हक
- फोटो : IANS
विस्तार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक मुश्किल में घिरते जा रहे हैं। इमाम पर अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इमाम चोटिल हो गए थे। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इमाम की चोट की जांच के आदेश दिए हैं। इमाम चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान को मिली थी करारी हार
पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा टेस्ट मैच नौ सितंबर से खेला जाएगा।

सरफराज और बाबर
- फोटो : Pakistan Cricket
स्वदेश लौटेंगे इमाम?
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय इमाम चोटिल हो गए थे और उसके बाद मैच में दोबारा मैदान पर नहीं उतरे। टीम प्रबंधन द्वारा उनकी चोट की पुष्टि के बाद से ही इस बात पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह चोटिल होने का नाटक कर रहे थे। बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि इमाम तीसरे टेस्ट से पहले निश्चित रूप से स्वदेश लौट रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान और इमाम को वापस बुलाने का फैसला किया गया है। सूत्र ने बताया कि इमाम बड़ी मुश्किल में हैं क्योंकि उनकी चोट की गंभीरता को लेकर हालांकि सवाल उठ रहे हैं।
सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उचित जांच समिति गठित करने और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उस समय विवाद और बढ़ गया जब इमाम लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन सुबह के सत्र में थ्रो डाउन का अभ्यास करने के लिए मैदान पर आ गए, जिस पर कमेंटेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसे इमाम द्वारा यह दिखाने का एक नाटक करार दिया कि वह चोटिल हैं।