{"_id":"6a95baf19d30c6d1040095e8","slug":"pakistan-cricket-board-sends-seven-players-home-after-lost-test-series-against-england-named-replacement-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: सीरीज गंवाने के बाद पीसीबी का बड़ा फैसला, टीम में किए सात बदलाव; कोच की भी छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: सीरीज गंवाने के बाद पीसीबी का बड़ा फैसला, टीम में किए सात बदलाव; कोच की भी छुट्टी
Mon, 31 Aug 2026 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:03 PM IST
सार
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में सात बदलाव किए हैं। पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया है और इनके रिप्लेसमेंट की घोषणा की है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को अप्रत्याशित फैसला लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले अपनी टेस्ट टीम के सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया और उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। पीसीबी ने बताया कि मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरफराज अहमद
- फोटो : PCB
सरफराज-गुल भी हटाए गए
बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो टेस्ट में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद ये बड़े बदलाव किए गए हैं। तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से खेला जाना है। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं।

टीम से जुड़ेंगे सात खिलाड़ी
इन सात खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है। सभी नए खिलाड़ी बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे।

पाकिस्तान ने गंवाई सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी। पाकिस्तान लॉर्ड्स टेस्ट में हारने के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से गंवा चुका है।

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की संशोधित टीम:
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।