फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
46/2 (4.5 ov)
Target: 172
Shreyas Iyer 6(4)*
Ishan Kishan 8 (6)
IND need 126 runs in 15.1 remaining overs

BCCI अध्यक्ष गांगुली बोले- टी-20 विश्व कप के लिए है कुछ खास योजना, कोहली-शास्त्री से करूंगा बात

Fri, 06 Dec 2019 08:03 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Dec 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Have some thoughts for T20 World Cup will discuss with Kohli and Shastri
गांगुली और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को कहा कि अगले साल टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय टीम के संबंध में उन्होंने ‘कुछ सोचा’ है जिसके बारे में वह जल्द ही कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से चर्चा करेंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में शुक्रवार से तीन मैच की टी-20  सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी।

Trending Videos
Sourav Ganguly says Have some thoughts for T20 World Cup will discuss with Kohli and Shastri
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

गांगुली ने एक कार्यक्रम के इतर कहा कि अगर हम टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह कर रहे हैं तो हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वही चीजें करनी होगी। मैंने कुछ सोचा है जिसे मैं विराट, रवि और प्रबंधन से साझा करूंगा। हमने कोई ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि विश्व कप तक हम पूरी तरह से तैयार होंगे।

Sourav Ganguly says Have some thoughts for T20 World Cup will discuss with Kohli and Shastri
टीम इंडिया - फोटो : social media

टी-20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने के बारे में बात करते हुए गांगुली ने टीम की प्रशंसा की और कहा कि इसमें विदेशों में लगातार जीत दर्ज करने की काबिलियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Have some thoughts for T20 World Cup will discuss with Kohli and Shastri
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

पूर्व कप्तान ने कहा कि यही अंतिम लक्ष्य है। हमने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में अच्छा किया है। हमारे पास न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अच्छी टीम है। यही हमारा लक्ष्य है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed