Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
NZ 1st Inning
60/4 (23 ov)
Henry Nicholls 29(58)*
Tom Blundell 5 (8)
Lunch Break : Day 1 - IND elected to bowl

भारतीय क्रिकेट इतिहास की वो तारीख जिसे न आज तक फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज 

Wed, 08 Jul 2020 03:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 08 Jul 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Birthday Special: not forget anyone 2002 NatWest Trophy in indian cricket
sourav ganguly

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 13 जुलाई 2002 की इस तारीख को शायद ही कोई भूल सकता है, जब 'दादा' ने फिरंगियों को धूल चटाकर टी-शर्ट लहराई थी। हम इस बात का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का 48वां जन्मदिन है।

Trending Videos
Sourav Ganguly Birthday Special: not forget anyone 2002 NatWest Trophy in indian cricket
सौरव गांगुली - फोटो : Twitter

8 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे 'दादा' ने क्रिकेट के कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गांगुली के पूरे करियर में एक मैच ऐसा भी है जिसके बारे में चर्चा किए बिना उनकी महानता के किस्से गढ़ना बेईमानी होगी। इस मैच को आज तक न फैंस भूल पाए और न ही अंग्रेज।

Sourav Ganguly Birthday Special: not forget anyone 2002 NatWest Trophy in indian cricket
लॉर्ड्स की बाल्कनी में टी-शर्ट लहराते दादा - फोटो : ट्विटर

13 जुलाई 2002 को सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस मैच में जीत के बाद 'दादा' ने अपनी टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वो पल था, जहां भारत ने अंग्रेजों को उनकी स्लेजिंग का करारा जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Birthday Special: not forget anyone 2002 NatWest Trophy in indian cricket
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

दरअसल, गांगुली इंग्लिश टीम के एक खिलाड़ी से इतनी खुन्नस खाए बैठे थे कि उन्होंने बिना किसी की परवाह किए भरे स्टेडियम में टी-शर्ट उतारी और पूरे जोश के साथ उसे लहराना शुरू कर दिया। साल 2002 में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भारत में वानखेड़े में जीत के बाद टी-शर्ट उतारकर दौड़ लगाई थी और गांगुली को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। जिसके बाद दादा ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर जीत दर्ज की और फ्लिंटॉफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया था।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Birthday Special: not forget anyone 2002 NatWest Trophy in indian cricket
नेटवेस्ट फाइनल - फोटो : social media

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 146 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन उसके बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह (69) और मोहम्मद कैफ (87) ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाने में बेहद अहम रोल निभाया था। दादा ने भी इस मैच में 43 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed