{"_id":"647051e3e1e74745c30ebb17","slug":"social-media-from-messi-ronaldo-to-virat-kohli-celebrities-with-most-instagram-follower-from-every-continent-2023-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: मेसी-रोनाल्डो से लेकर कोहली तक, हर महाद्वीप के सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर वाले सेलिब्रिटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Social Media: मेसी-रोनाल्डो से लेकर कोहली तक, हर महाद्वीप के सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर वाले सेलिब्रिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 May 2023 12:48 PM IST
सार
विराट कोहली हाल के दिनों में काफी ट्रेंड में रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी भी आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीमों में से एक है। आइए हर महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हर महाद्वीप से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर जलवा बरकरार है। वह इंस्टाग्राम पर एशिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनके इस सोशल मीडिया एप पर 250 मिलियन फॉलओर्स पूरे हो गए हैं। कोहली इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फिलहाल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एथलीट भी हैं। क्रिकेट में कोहली के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। इसकी वजह से दुनियाभर में उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
2 of 8
हर महाद्वीप से सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी
- फोटो : अमर उजाला
हाल फिलहाल में आईपीएल 2023 के दौरान कोहली काफी विवादों में भी रहे थे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोहली नवीन उल हक और गौतम गंभीर से भिड़ गए थे। इसके बाद वह कुछ दिनों तक काफी ट्रेंड में रहे थे। उनकी टीम आरसीबी भी आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टीमों में से एक है। आइए हर महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलिब्रिटी के बारे में जानते हैं...
एशिया: विराट कोहली
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान क्रिकेट ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी एशिया के किंग बन गए हैं। 250 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह एशियाई महाद्वीप के सबसे बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। कोहली अब तक भारत के लिए 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 48.93 की औसत से 8416 रन, वनडे में 57.32 की औसत से 12,898 रन और टी20 में 52.74 की औसत से 4008 रन हैं। कोहली तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 28 शतक और 28 अर्धशतक, वनडे में 46 शतक और 65 अर्धशतक और टी20 में एक शतक और 37 अर्धशतक हैं। इसके अलावा 237 आईपीएल मैचो में वह 37.25 की औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7263 रन बना चुके हैं। इस लीग में उनके नाम सात शतक और 50 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
4 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और सऊदी अरब के क्लब अल नस्र से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलओर्स वाले स्पोर्ट्स स्टार हैं। यूरोपीय महाद्वीप में भी उनका जलवा है और उनके नाम इस महाद्वीप में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 585 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो पिछले साल हुए फीफा वर्ल्ड कप में खेले थे और क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे। इस स्टार फुटबॉलर के नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। वहीं, क्लब लेवल पर रोनाल्डो के नाम 700 से ज्यादा गोल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह पुर्तगाल के लिए 122 गोल दाग चुके हैं।
विज्ञापन
अफ्रीका: मोहम्मद सालाह
5 of 8
मिस्र के मोहम्मद सालाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र और लिवरपुल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह का जलवा है। इस महाद्वीप से इंस्टाग्राम पर उनके नाम सबसे ज्यादा 60 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सालाह ने अब तक क्लब लेवल पर 555 मैचों में 263 गोल दागे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह मिस्र के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम मिस्र के लिए 87 मैचों में 49 गोल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।